फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three has died including two child in road accident at Bijnor City

बिजनौर में दर्दनाक हादसा, दो बच्चों समेत तीन की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

Fri, 05 Feb 2021 02:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Feb 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
Three has died including two child in road accident at Bijnor City
मौके पर पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में नगर के चक्कर रोड पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार पिता और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि बच्चों की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक पत्नी और बेटा-बेटी को लेकर ससुराल जा रहा था। तीनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गांवड़ी निवासी 33 वर्षीय तेजपाल, पत्नी रूबी (28), सात साल की बेटी कंचन और तीन साल के बेटे कार्तिक के साथ बाइक से बिजनौर आया था। यहां से किसी व्यक्ति से पैसे लेकर वह परिवार के साथ बाइक से ससुराल नहटौर थाने के गांव खंडसाल जा रहा था। बाइक के पीछे एक ट्रक आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब सवा बजे ट्रक ने चक्कर रोड कुटिया कॉलोनी के पास बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरे तेजपाल और दोनों बच्चे ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। रूबी सड़क की दूसरी साइड में गिरने के कारण ट्रक की चपेट में आने से बच गई। तेजपाल, कंचन और कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रूबी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसान महापंचायत: मैदान खचाखच, गलियां और सड़कें जाम, तस्वीरों में देखें शामली का हाल 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक मुुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के पुतलीघर निवासी राजपाल को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक, चालक शराब के नशे में था। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ सिटी कुलदीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेजपाल मजदूरी करता था और परिवार को ससुराल ले जाने के लिए सुबह घर से निकला था। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed