{"_id":"641c9d33218dbfecf5043ed4","slug":"three-guldars-seen-in-haiderpur-one-trapped-in-a-cage-bijnor-news-c-14-1-mrt1037-165676-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हैदरपुर में दिखे तीन गुलदार, एक पिंजरे में फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हैदरपुर में दिखे तीन गुलदार, एक पिंजरे में फंसा
Fri, 24 Mar 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम हादरपुर में पिंजरे में फंसे गुलदार को गाड़ी से ले जाते वन विभाग के कर्मचारी।
एक माह में पांच गुलदार पकड़ चुका है वन विभाग
जिले के जंगलों में 150 से ज्यादा गुलदार होने का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला मुख्यालय से सटे गांव हैदरपुर में वन विभाग के पिंजरे में एक गुलदार फंस गया। ग्रामीणों की माने तो जंगल में तीन गुलदार एक साथ देखे गए थे। अभी दो गुलदार और जंगल में ही घूम रहे हैं। उधर नगीना क्षेत्र में भी गुलदार देखे जाने से दहशत का माहौल है। पिछले एक माह में वन विभाग पांच गुलदार को पकड़ चुका है।
अंथाई शेख में गन्ना काटते मजदूरों को देखकर मादा गुलदार अपने दोनों शावकों को छोड़कर भाग गई। जिससे लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। ग्रामीण इन्हें उठाकर ले गए। शावकों को न पाकर मादा गुलदार हिसंक न हो जाए, इसलिए वन विभाग ने उन्हें फिर से खेत में छुड़वा दिया। जिले के गन्ने के खेतों में इस समय गुलदार की संख्या बहुत बढ़ चुकी है। गुलदार अब जिला मुख्यालय के नजदीक तक पहुंच चुके हैं। बुधवार को नगीना रोड पर बिजनौर से करीब दस किलोमीटर दूर गांव हादरपुर, ननूपुरा में तीन गुलदार देखे जाने की सूचना वन विभाग को दी गई। रात में वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगा दिया। जिसमें रात के समय एक मादा गुलदार फंस गई। वन विभाग की टीम उसका स्वास्थ्य परीक्षण करा रही है। यदि वह घायल नहीं हुई तो उसे अमानगढ़ के जंगलों में छोड़ा जाएगा।