{"_id":"6493465f85a846687708a9f4","slug":"three-employees-of-nehtaur-municipality-suspended-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-5546-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नहटौर नगर पालिका के तीन कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नहटौर नगर पालिका के तीन कर्मचारी निलंबित
Thu, 22 Jun 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
- नियुक्ति के समय फर्जी प्रमाण पत्र लगाने तथा उम्र को कम करने का आरोप
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिजनौर। नहटौर नगरपालिका के महिला सहित तीन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। कर्मचारियों पर नियुक्ति के समय फर्जी प्रमाण पत्र दाखिल करने का आरोप है।
नहटौर नगरपालिका के तीन कर्मचारियों को लोकायुक्त के आदेश पर निलंबित किया गया है। निलंबित किए गए कर्मचारियों में मसूद अहमद लेखाकार, घनश्याम सिंह टैक्स अमीन तथा शबीना अंजुम चतुर्थ क्लास कर्मचारी हैं। पालिका ईओ ओम गिरी ने बताया कि मसूद अहमद तथा घनश्याम सिंह पर नियुक्ति के समय फर्जी प्रमाण पत्र लगाने तथा चतुर्थ क्लास कर्मचारी अंजुम पर प्रमाण पत्रों में उम्र कम दर्शाने का आरोप है। तीनों कर्मचारियों को लोकायुक्त के आदेश पर निलंबित किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा मामले की लोकायुक्त में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। लोकायुक्त द्वारा पूर्व में कराई गई जांच में भी आरोप सही पाए जाने पर लोकायुक्त ने तत्काल कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। विगत 24 मार्च को लोकायुक्त ने पालिका प्रशासन को तीन माह में कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था। पालिका प्रशासन द्वारा तीन महा पूरे होने के एक दिन पूर्व तीनों कर्मचारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की है। मामले में पूर्व पालिका अध्यक्ष फिरोजा खातून के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई एवं तत्कालीन अधिशासी अधिकारी धर्मदेव सिंह के विरुद्ध अनुशासनिक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की भी संस्तुति की गई है।