फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three died of corona, five died of fever

कोरोना से तीन, बुखार से पांच की मौत

Thu, 20 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Three died of corona, five died of fever
कोरोना से तीन, बुखार से पांच की मौत
विज्ञापन

बिजनौर/बढ़ापुर/हीमपुरदीपा। जनपद में बुखार और कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता सहित सात लोगों की मौत हो गई। इनमें अकेले बढ़ापुर में बुखार के कारण चार लोगों की मौत हुई हैं। इससे लोगों में दहशत व्याप्त है।
नगर के सिविल लाइन स्थित शेरोवाली कोठी निवासी कोरोना संक्रमित हुए 69 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गुप्ता का बुधवार को निधन हो गया। बीमार होने के बाद उन्हें और उनकी पत्नी को मुरादाबाद के कॉसमॉस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत पंवार, महासचिव रामेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, पूर्व महासचिव नवदीप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता केडी सिंह ने उनके निधन पर शोक जताया। धामपुर में एसबीडी कॉलेज के प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के छोटे भाई 61 वर्षीय रोटेरियन दिनेश कुमार अग्रवाल की बुधवार तड़के नोएडा के एक अस्पताल में उपचार के दौरान कोरोना से मौत हो गई। बाबा पानपदास गद्दी के महंत बाबा हरिदास (62) की बीमारी के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन

बढ़ापुर कस्बे में बुखार एवं सांस लेने में दिक्कत होने पर चार लोगों की मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला मेन बाजार निवासी व्यापारी वीरेंद्र कुमार गोयल (70) पिछले दो सप्ताह से बुखार से ग्रसित थे और उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। उनका हाल में बिजनौर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। मंगलवार की शाम उनकी मौत हो गई। मोहल्ला हरिजन बस्ती निवासी मुकेश कुमार की आठ माह की गर्भवती पत्नी मोनिका रानी (23) की बुखार व पेट की बीमारी के चलते मुरादाबाद के एक अस्पताल में मौत हो गई। मृतका का दो वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला लालसराय निवासी रईसा (65) की भी मंगलवार को अचानक मौत हो गई। वहीं मोहल्ला पक्काबाग निवासी सतीश कुमार की पत्नी कांति देवी (50) को एक सप्ताह से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, उसकी भी मंगलवार को ही मौत हो गई। कस्बे में मंगलवार को एक ही दिन में चार मौतें होने से उनके मोहल्लावासियों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, हीमपुर दीपा थाने के गांव रतनपुर खुर्द निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू (52) पुत्र अमर सिंह पिछले 20 दिनों से बुखार खांसी से पीड़ित थे। उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। मंगलवार की रात को राजेंद्र सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। राजेंद्र सिंह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed