फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   three died in an accident in Najeebabad Bijnor, chaos in the family

नजीबाबाद में रोडवेज और बाइक की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 24 Dec 2023 08:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Dec 2023 08:02 PM IST
सार

रोडवेज और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
three died in an accident in Najeebabad Bijnor, chaos in the family
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतक मंडावली थाना क्षेत्र के गांव फजलपुर मान निवासी हैं।  मृतकों में एक युवक सेंट मेरी मंडावली का छात्र है।

विज्ञापन


नजीबाबाद- हरिद्वार मार्ग पर मंडावली थाना क्षेत्र में उत्तराखंड की रोडवेज बस की चपेट में बाइक आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक बाइक से मंडावली थाना क्षेत्र की गदायिका मार्ग से मंडावली आ रहे थे। जैसे ही बाइक सवार हाईवे पर आए पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आ गए।

विज्ञापन

उत्तराखंड के रुद्रपुर डिपो की बस की टक्कर से तीनों बाइक सवारों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में गांव फजलपुर मान उर्फ गदायिका निवासी 18 वर्षीय शहजाद पुत्र शाहिद ,20 वर्षीय अफजल पुत्र कलवा और 22 वर्षीय नौशाद पुत्र राशिद शामिल हैं।

मृतक शहजाद सेंट मेरी स्कूल मंडावली का कक्षा 9 का छात्र बताया जाता है। मृतक अफजल और नौशाद मुंबई में नाई का काम करते हैं। करीब एक माह पूर्व दोनों अपने घर आए हुए थे।जल्द ही उन्हें मुंबई वापस जाना था। दुर्घटना के समय तीनों युवक बिना हेलमेट के बताए गए हैं।

सूचना मिलते ही सीओ अनिल कुमार सिंह ,थाना मंडावली प्रभारी सुदेश पाल ,नांगल सोती प्रभारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिए। पुलिस ने रुद्रपुर डिपो की बस को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed