फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three dead in road accidents

Bijnor News: सड़क हादसों में तीन की मौत

Mon, 21 Apr 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three dead in road accidents
छुटमलपुर/शाकंभरी/मुजफ्फराबाद। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में कक्षा नौ के एक छात्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। छुटमलपुर में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा कर टेंपो चालक, मिर्जापुर में ई-रिक्शा पलटने से नीचे दबकर छात्र तथा हरेटी में ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा सिंचाई विभाग के बाइक सवार कर्मचारी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पहला हादसा फतेहपुर थाना क्षेत्र में रुड़की रोड पर हुआ। गांव बड़कलां निवासी गुलबहार (32) पुत्र सैयाद वर्तमान में हरिजन काॅलोनी में किराए पर रहा था। रविवार सुबह सात बजे वह रसूलपुर स्थित मंडी यार्ड से टेंपो में सब्जी लेकर रुड़की रोड की तरफ जा रहा था। कस्बे से बाहर हनुमान मंदिर के सामने उसकी टक्कर सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी फतेहपुर लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। गुलबहार के परिवार में उसकी पत्नी और तीन साल का बेटा है।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में कोतवाली मिर्जापुर क्षेत्र के गांव नागलमाफी निवासी मदन के बेटे लखविंद्र (15) की ई-रिक्शा के नीचे दबने से मौत हो गई। लखविंद्र कक्षा 9 का छात्र था। शनिवार देर शाम वह गांव में ही खड़ी रिक्शा में चढ़ रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से रिक्शा पलट गई। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे हादसे में मुजफ्फराबाद निवासी सिंचाई विभाग में कर्मचारी सत्येंद्र उर्फ सोनू (35) पुत्र मेहरदास बाइक से शनिवार शाम ड्यूटी करके वापस घर आ रहे थे। जनता रोड पर हरेटी में स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में सत्येंद्र का हेलमेट गिर गया और सिर में गंभीर चोट से वह घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सत्येंद्र के परिवार में एक बेटी अंशिका तथा दो बेटे तुषार और मुकुल हैं। सत्येंद्र के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने पिता मेहरदास के निधन पर आश्रित कोटे से सिंचाई विभाग में नौकरी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed