{"_id":"6009c95d8ebc3e31cb149ff0","slug":"three-days-of-uttar-pradesh-will-be-celebrated-bijnor-news-mrt521686035","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन मनेगा उत्तर प्रदेश दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन मनेगा उत्तर प्रदेश दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन मनेगा उत्तर प्रदेश दिवस
बिजनौर। मुख्य विकास अधिकारी कामता प्रसाद सिंह ने कहा कि 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय विभागों को अपनी-अपनी योजनाओं के बारे मेें कार्यक्रम और स्टॉलों का आयोजन कराना होगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस आयोजन की थीम आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश महिला, युवा, किसान आदि सबका विकास सबका सम्मान विषय पर आयोजित की जाएगी।
बृहस्पतिवार को सीडीओ कामता प्रसाद सिंह ने विकास भवन के सभागार में उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश को आधार बनाकर सभी विभाग विशेष कार्ययोजना संचालित करें तथा संबंधित विभागों में रोजगार के अवसर के साथ क्रियान्वयन की पूरी रूपरेखा भी प्रस्तुत करेंगे। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सूबे के उन विशेष महानुभावों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने पिछले वर्षों में अपने क्षेत्र में प्रेरक तथा विशेष महत्व के कार्य किए हैं।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 24 जनवरी को रविवार है, इसलिए कार्यक्रम में आरोग्य मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बैनर आदि लगाने सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि इस तीन दिवसीय आयोजन में विद्यार्थियों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाएं। विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए प्रमाण पत्र वितरित कराएं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।