{"_id":"610ebfaf8ebc3e7597253253","slug":"three-complaints-were-resolved-on-the-spot-bijnor-news-mrt550905829","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पदयात्रा की रूपरेखा बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पदयात्रा की रूपरेखा बनाई
विज्ञापन
कांग्रेस पदयात्रा की रूपरेखा बनाई
नगीना। नौ अगस्त को नगीना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की निकलने वाली पदयात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर रूपरेखा बनाई।
मोहल्ला लाल सराय में पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम के आवास पर बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला महामंत्री नजाकत अली ने कहा कि सरकार के जनविरोधी कार्यों के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता नौ अगस्त को भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे के साथ पदयात्रा निकालेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पदयात्रा कार्यक्रम को एतिहासिक व सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांग्रेेेेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष रोहित कुमार रवि, पूर्व विधायक सतीश गौतम, इश्तियाक अहमद बाबू भाई, पूर्व जिला महामंत्री अरशद प्रिंस, अवनीश मालवा, ऋषि पाल, शीशराम आदि मौजूद रहे।