{"_id":"61477ec08ebc3e5acc32c763","slug":"three-companies-reached-pac-for-cm-s-visit-bijnor-news-mrt556985224","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के दौरे को लेकर तीन कंपनी पीएसी पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के दौरे को लेकर तीन कंपनी पीएसी पहुंची
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी में मुख्यमंत्री की सभा के लिए हैलीपेड तैयार करते श्रमिक।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के दौरे को लेकर तीन कंपनी पीएसी पहुंची
बिजनौर। सीएम आदित्यनाथ योगी 21 सितम्बर को तीन बजे स्वाहेड़ी पहुंच जाएंगे। रविवार को हैलीपेड बनाना शुरू कर दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने आस-पास के गांव में पैदल मार्च किया और ड्रोन उड़ाकर जायजा लिया। प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी जिले में डेरा डाले हुए हैं। वहीं रविवार को तीन कंपनी पीएसी जिला मुख्यालय पर पहुंच गई, बाकी पुलिस फोर्स आज शाम तक पहुंच जाएगा। दूसरे जनपदों से तीन सौ दरोगा और 600 सिपाहियों की ड्यूटी भी सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर बिजनौर में रहेगी।
उधर स्वाहेड़ी मेें सभा स्थल पर पंडाल बनाने का काम आधे से अधिक निपटा लिया गया। सभा स्थल के पास ही हैलीपेड बनाया जा रहा है। पीडब्लूडी की देखरेख में हैलीपेड को बनाने में सैकड़ों मजदूर लगे रहे। सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए के लिए कार्यक्रम स्थल ही नहीं बल्कि आस पास के गांव में भी नजर रखी जा रही है। एसपी देहात की अगुवाई में स्वाहेड़ी के आस पास के गांव में पुलिस ने पैदल मार्च किया। बुढ़पुर नैन सिंह, छितावर और स्वाहेड़ी में पैदल मार्च किया। ड्रोन उड़ाकर भी जायजा लिया गया।
साढ़े चार साल की उपलब्धि को गिनाया
सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल जिले में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। रविवार को विकास भवन में पत्रकार वार्ता कर प्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को गिनाया। जिले में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। वहीं फिलहाल चल रही विकास योजनाओं के बारे में भी बताया।

बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी में मुख्यमंत्री की सभा के लिए तैयार किया जा रहा पंडाल।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन