फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three caught with alcohol

अवैध शराब के कारोबारी दबोचे

Sat, 07 Nov 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three caught with alcohol
बिजनौर। शिवाला कला पुलिस व स्वाट टीम ने चार लाख 80 हजार की अवैध शराब के साथ तीन लोगों को दबोचा है। तीन तस्कर शराब बनाकर बेचते थे। पुलिस ने शराब के 1125 पव्वे, 600 लीटर शराब, उपकरण एक कार व दो बाइक भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक शिवाला कला पुलिस व स्वाट टीम ने गांव मुराहट के जंगल में छापा मारकर बुलंदशहर जिले के थाना नरसैना के गांव मोहल्ला दलियावाला बुगरासी निवासी देशराज, शिवाला कला थाने के गांव मुराहट निवासी अनित कुमार उर्फ चुनिया, नूरपुर क्षेत्र के गांव चांगीपुर निवासी गुडडू को दबोचा हैं। गांव मुराहट निवासी अंकुल व चांगीपुर निवासी अरविंद उर्फ भीम फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 25 पेटी फाइटर मार्का के 1125 पव्वे, 12 केन में भरी 600 लीटर अपमिश्रित शराब के अलावा एक कार, दस किलो यूरिया, ढक्कन पैकिंग की मशीन, एक टंकी रंग सफेद, दस पैकेट लालरंग, 12 पैकेट हरे रंग नए ढक्कन, 14 प्लास्टिक के पैकेट में खाली पव्वे, केमिकल से भरी तीन केन, तीव्रता मापक यंत्र, दो टेप, 240 सीट रैपर फाइटर मार्का, 450 सीट रैपर तोहफा मार्का, 240 सीट क्यूआर कोड,112 सीट बार कोड फाइटर, दस गत्ता पेटी पैकिंग बंडल, चार मोबाइल, तीन डिब्बे रंग अजंता मार्का, 80 कनस्तर टीन खाली, 40 शीशी सैनिटाइजर बरामद की हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके गैंग का सरगना अरविंद उर्फ भीम है। उसके साथ मिलकर वह कारोबार करते हैं। आने वाले त्योहारों में शराब की बिक्री अधिक होती हैं। इसलिए वे शराब बनाकर पव्वे में भरने के बाद फाइटर शराब का नकली लेबल लगाकर बेच रहे थे। पुलिस सरगना अरविंद व फरार अंकुल की की तलाश में जुटी हैं। अरविंद पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। शराब जंगल में सड़क किनारे बने मकान में बनाई जा रही है। पुलिस पता लगाने में जुटी हैं कि मकान आरोपियों ने किराए पर ले रखा था। मकान किसका हैं ये भी पता किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed