{"_id":"676eee0a5cd27b66e0076a3d","slug":"three-candidates-remained-absent-on-the-second-day-one-was-out-due-to-short-height-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-139327-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दूसरे दिन तीन अभ्यर्थी रहीं गैरहाजिर, एक लंबाई कम होने से हुई बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दूसरे दिन तीन अभ्यर्थी रहीं गैरहाजिर, एक लंबाई कम होने से हुई बाहर
Fri, 27 Dec 2024 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों की अब शारीरिक मानक और प्रमाणपत्रों की जांच चल रही है। सिपाही बनने का सपना संजोए 47 अभ्यर्थी उपस्थित हुईं, जबकि तीन गैरहाजिर रहीं। एक अभ्यर्थी की लंबाई कम होने की वजह से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को बिजनौर पुलिस लाइन में शारीरिक मानक परीक्षा और प्रमाण पत्रों की जांच का दूसरा दिन रहा। एएसपी देहात राम अर्ज की देखरेख में टीम ने अभ्यर्थियों की लंबाई और वजन को मापा। शुक्रवार को 47 महिला अभ्यर्थी मानक परीक्षा में शामिल होने के लिए पहुंची, जिनके प्रमाण पत्रों की जांच भी हुई।
विज्ञापन
46 अभ्यर्थी पास हो गई जबकि एक अनफिट होने की वजह से फेल हो गई। उसकी लंबाई कम थी। बता दें कि महिला वर्ग में 152 सेमी लंबाई होना जरूरी है। एएसपी देहात ने बताया कि दूसरे दिन भी 50 अभ्यर्थी को आना था लेकिन 47 ही उपस्थित हुईं। तीन गैरहाजिर रहीं।
विज्ञापन
1892 अभ्यर्थियों की होनी है शारीरिक मानक परीक्षा
बिजनौर पुलिस लाइन में कुल 1892 की शारीरिक मानक परीक्षा होनी है। 29 जनवरी तक यह परीक्षा चलेगी। अवकाश को छोड़कर 26 दिन तक लगातार अभ्यर्थी की शारीरिक मानक परीक्षा और प्रमाण पत्रों की जांच होगी।