फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three brothers who went down a well died of suffocation

Bijnor News: कुएं में उतरे तीन भाइयों की दम घुटने से मौत

Sun, 10 Aug 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 10 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three brothers who went down a well died of suffocation
नूरपुर क्षेत्र के गांव सरकथल के हिमांशु का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
नूरपुर/बिजनौर। थाना सिवालाकला के गांव सरकथल में रविवार सुबह 11 बजे पंपिंग सेट का पट्टा चढ़ाने के लिए कुएं में उतरे हिमांशु (20) तथा कशिश (22) पुत्रगण हरि सिंह और चचेरे भाई छतरपाल (26) पुत्र धर्मवीर सिंह की दम घुटने से मौत हो गई। कुएं में गैस फैली हुई थी। तीनों एक-एक करके नीचे उतरे लेकिन वापस नहीं आ पाए।
विज्ञापन

तीनों भाई गांव के पास स्थित अपने ट्यूबवेल पर नहाने के लिए गए। तीनों ने नलकूप चलाना चाहा तो पंपिंग सेट का पट्टा उतरा हुआ था। पहले तीनों ने कुएं में रस्सी के सहारे बाल्टी उतारकर कुछ पानी निकाला। इसके बाद छतरपाल पट्टा सही करने के लिए कुएं में उतर गया। वह वापस नहीं आया तो कशिश और उसके बाद हिमांशु नीचे उतरे। तीनों कुएं में फैली हुई गैस की चपेट में आकर बेहोश हुए और वहीं पानी में गिर गए। पास के खेत में काम कर रहे उनके परिवार के ही चेतन ने शोर मचाया।
विज्ञापन

आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। चेतन मुंह पर भीगा हुआ कपड़ा लपेटकर कुएं में उतरा और किसी तरह से तीनों को रस्सी में बंधकर ऊपर खींचा गया। कुएं में लगभग छह फिट पानी भरा हुआ था। तीनों को सीएचसी लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। तीन भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छत्रपाल की चार साल पहले शादी हुई थी जबकि हिमांशु और कशिश अविवाहित थे। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नूरपुर क्षेत्र के गांव सरकथल के हिमांशु का फाइल फोटो।

नूरपुर क्षेत्र के गांव सरकथल के हिमांशु का फाइल फोटो।- फोटो : संवाद

नूरपुर क्षेत्र के गांव सरकथल के हिमांशु का फाइल फोटो।

नूरपुर क्षेत्र के गांव सरकथल के हिमांशु का फाइल फोटो।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed