{"_id":"65131c37cce6d94a7200c799","slug":"three-brothers-fought-over-division-one-committed-suicide-by-hanging-himself-from-a-tree-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-11552-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: बड़े भाइयों की बातों से आहत होकर उठाया खौफनाक कदम, मचा कोहराम, पुलिस ने दोनों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: बड़े भाइयों की बातों से आहत होकर उठाया खौफनाक कदम, मचा कोहराम, पुलिस ने दोनों को जेल भेजा
Wed, 27 Sep 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:15 AM IST
सार
Bijnor News : घर के बंटवारे को लेकर भाइयों में कहासुनी हो गई। इसके बाद बड़े भाइयों ने अपने छोटे भाई धमकाते हुए आहत करने वाली बातें कह डालीं। इससे क्षुब्ध होकर कपिल ने खौफनाक कदम उठा लिया।
विज्ञापन
जांच करती बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर में हीमपुर दीपा के गांव मुबारकपुर खादर में घर के बंटवारे को लेकर तीन भाइयों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि दोनों बड़े भाइयों ने छोटे भाई को आहत करने वाली बातें कह डालीं। इससे क्षुब्ध होकर छोटे भाई ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इस मामले में दोनों बड़े भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव मुबारकपुर खादर में सेवाराम के तीन बेटों देशराज उर्फ वीने, कमल उर्फ बब्बर और कपिल में मंगलवार को घर के बंटवारे को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। देशराज और कमल ने अपने छोटे भाई कपिल को धमकाते हुए आहत करने वाली बातें कह डालीं। इससे क्षुब्ध होकर कपिल (25) ने खेत में जाकर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: तन पर वर्दी पर मन खुश नहीं, दरोगा ने इस्तीफे में लिखी ऐसी बात, हर कोई हैरान, खूब चर्चा में है मामला
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने पिता सेवाराम की तहरीर पर आरोपी देशराज और कमल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
यह भी पढ़ें: मेरठ: पाकिस्तान से आई हूं, मुंबई जाना है; पासपोर्ट हो गया चोरी, एक कॉल से मचा हड़कंप, एलआईयू ने ऐसे की पहचान