फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   FIR lodged against farmer leaders protesting at Bhaguwala toll plaza

Bijnor News: भागूवाला टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करने वाले किसान नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 26 Oct 2026 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against farmer leaders protesting at Bhaguwala toll plaza
मंडावली/नजीबाबाद। भागूवाला टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन करने में किसान नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर कर्मचारियों से मारपीट, बंधक बनाने के प्रयास और जबरन टोल को फ्री करने का आरोप है। प्रदेश सचिव, जिला महासचिव और पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दस नेताओं को नामजद और बाकी अज्ञात में आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम तीन बजे भागूवाला टोल प्लाजा पर भाकियू टिकैत की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांव के वासियों के वाहनों को टोल मुक्त करने की मांग रखी थी। यह धरना प्रदर्शन शनिवार की दोपहर बाद तक चला।
विज्ञापन

मंडावली थाने में टोल प्लाजा पर तैनात सुपरवाइजर धर्मराज सिंह निवासी बिलौठी भरतपुर राजस्थान ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि 23 अक्तूबर को दोपहर करीब तीन बजे कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर टोल पर आए और कर्मचारियों से अभद्रता व मारपीट की। कर्मियों को बंधक बनाने का प्रयास किया गया। जान बचाकर भागे कर्मचारियों का पीछा कर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी वाहनों को टोल फ्री करने का दबाव बनाया और चौड़ी साइड वाली लेन में अवरोध उत्पन्न कर टोल संचालन बाधित किया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बूम बैरियर समेत टोल प्लाजा की सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने प्रदेश सचिव नरदेव, जिला महासचिव दिनेश, अमरीश, हुकुम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप, फैजान, आजम, मुन्ना, अमजद व महमूद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया भागूवाला टोल प्लाजा पर हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ सुपरवाईजर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

किसानों के साथ किया गया धोखा
भाकियू के जिला महा सचिव नरदेव सिंह ने बताया कि 24 अक्तूबर को दोपहर बाद एनएचआई के अधिकारी और प्रशासन से वार्ता होने के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया था। धरना-प्रदर्शन के दौरान सहमति के बाद किसानों पर प्राथमिकी दर्ज कर उनके साथ धोखा किया गया है। भाकियू कार्यकर्ता, किसानों व क्षेत्रीय लोगों के हक की लड़ाई जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed