{"_id":"66a1668c9253edf0f90b0c16","slug":"three-brothers-died-due-to-drowning-in-yellow-river-bijnor-news-c-14-1-mbd1011-607231-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पीली नदी में तीन भाइयों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पीली नदी में तीन भाइयों की डूबने से मौत
Thu, 25 Jul 2024 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 25 Jul 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
आठ घंटे बाद 150 मीटर दूर मिले तीनों के शव
क्रासर नदी पार गन्ने के खेत में मजदूरी करने गए थे तीनों
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। खेत पर मजदूरी करके लौट रहे गांव रफैतपुर निवासी तीन सगे भाई ओमप्रकाश सिंह (40), तेजपाल (25) और जयसिंह (21) पीली नदी में डूब गए। तीनों के शव करीब 8 घंटे बाद 150 मीटर दूर चामुंडा के समीप मिले।
गांव रफैतपुर निवासी बिरेंद्र सिंह का खेत पीली नदी के पार है। गांव के ही ओमप्रकाश सिंह, तेजपाल व जयसिंह पुत्रगण बलबीर और जयपाल सिंह पुत्र हरकेश बुधवार सुबह छह बजे बिरेंद्र सिंह के साथ उनके गन्ने के खेत में निराई करने के लिए गए थे। सुबह जाते समय नदी में पानी नहीं था। मगर लौटते समय करीब 10 बजे नदी में पानी बढ़ गया। नदी के पानी से निकलने पर जयसिंह डूबने लगा। ओमप्रकाश व तेजपाल ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वे भी डूब गए। जबकि जयपाल व बिरेंद्र पानी से किसी तरह से बाहर आ गए। दोनों ने गांव आकर युवकों के परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। सभी लोग एकत्र होकर नदी पर पहुंचे और युवकों की तलाश की।
जानकारी मिलने पर जिलेभर के अफसर मौके पर पहुंच गए। स्थानीय और गांव मनोहरवाली के गोताखोर सलमान, दानिश, सद्दाम, काजिम, फैजान व इमरान तीनों की तलाश में जुटे। अग्निशमन व फ्लड यूनिट के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। फ्लड यूनिट भी मोटरबोट के जरिए नदी में तीनों की तलाश में जुटी। आठ घंटे बाद तीनों के शवों को 150 मीटर आगे नदी से निकाला गया।
विज्ञापन
एक साथ लिपटे मिले तीनों भाइयों के शव
अफजलगढ़। पीली नदी में डूबे मृतक ओमप्रकाश अपने पांचों भाई में सबसे बड़ा था। दूसरे नंबर का भाई मलखान है। तेजपाल तीसरा, जय सिंह चौथे और दुष्यंत पांचवें नंबर का भाई था। ओमप्रकाश तैरना जानता था, बाकी दोनों भाई नहीं। जब जयसिंह डूबने लगा तो ओमप्रकाश ने उसे बचाने का प्रयास किया। बचाने के प्रयास के चलते दोनों भाई ओमप्रकाश से लिपट गए और बह गए। जब शव मिले तो तीनों लिपटे हुए थे। इसी स्थिति में तीनों की मृत्यु हो गई।