फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three arrested for cheating Rs 6 lakh by showing fear of death

Bijnor News: मौत का डर दिखाकर छह लाख ठगने वाले तीन दबोचे

Wed, 29 May 2024 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for cheating Rs 6 lakh by showing fear of death
ठगी करने वाले गिरोह के पकड़े गए सदस्य
ग्राम दबथला निवासी महेन्द्र ने दर्ज कराई थी छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर (बिजनौर)। मौत का डर दिखाकर ग्रामीण से छह लाख की ठगी करने वाले तीन लोगों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी अभी भी फरार है। आरोपियों के पास से ठगी की रकम में से तीन लाख बीस हजार रुपये भी बरामद हुए है।

ग्राम दबथला निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र होरी सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि छह लोगों ने देवी दिखाकर और जीवन मृत्यु का भय दिखाकर उससे छह लाख इक्कीस हजार रुपये ठग लिए थे। आठ लाख रुपये और मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोप भूरा पुत्र जमालुद्दीन निवासी ग्राम अथाई अहीर थाना नूरपुर, अकुल उर्फ अंकुर पुत्र प्रमोद और अनुज पुत्र परवेन्द्र निवासी ग्राम रत्तनगढ़ थाना शिवालाकला, नितिन पुत्र तारा जोशी निवासी ग्राम चुचैला कला थाना मंडी धनौरा जनपद अमरोहा, विकास पुत्र नरेन्द्र जोशी निवासी मोहल्ला जोशियान थाना स्योहारा जनपद, देवेन्द्र पुत्र नामालूम निवासी गजरौला थाना गजरौला जनपद अमरोहा पर लगा था।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने दबिश देकर भूरा पुत्र जमालुद्दीन, अनुज पुत्र परवेन्द्र, नितिन पुत्र तारा जोशी को दबोच लिया। इनके पास से ठगी गई रकम में से तीन लाख बीस हजार रुपये बरामद किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम सब साथ मिलकर लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान करने के नाम पर पूजा अर्चना आदि क्रिया कराने के लिए रुपये लेते हैं। इसमें अंकुल उर्फ अंकुर उर्फ बादशाह बाबा और देवेन्द्र माता का रूप धारण करते है। हाथों पर इस प्रकार का पदार्थ लगाकर आग लगाई जाती है, जिससे हाथ जलते हुए प्रतीत होते है, परन्तु वास्तविकता में जलते नहीं है।
कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि तीन आरोपियों का चालान कर दिया गया है। शेष तीन आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed