{"_id":"5fe6325c8ebc3e3db521c389","slug":"three-animals-died-in-a-cattle-fire-bijnor-news-mrt5174064198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुशाला में रखी आग से तीन पशुओं की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुशाला में रखी आग से तीन पशुओं की जलकर मौत
विज्ञापन
पशुशाला में आग से तीन पशुओं की मौत
रेहड़। पशुओं को ठंड से बचाने को पशुुशाला में रखी गई आग की निकली चिंगारी से पशुशाला में आग लग गई। हादसे में तीन पशु जलकर मर गए।
गांव निवासी मुकेश ने बताया कि घर के एक हिस्से में उसकी पशुशाला है। बुधवार को उसकी भैंस ने एक कटिया को को जन्म दिया था। नवजात कटिया को ठंड से बचाने के लिए उसने पशुशाला में गन्ने की पत्ती व पराली बिछा दी थी। पशुशाला में एक अन्य बड़ी कटिया भी बंधी थी। बृहस्पतिवार की रात तेज सर्दी को देखते हुए उसने एक परात में आग जलाकर रख दी। रात में किसी समय आग पत्ती पर फैल गई। इससे तीनों पशुओं की मौत हो गयी। शुक्रवार को सवेरे घटना की जानकारी हुई। मुकेश ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।