{"_id":"63a89c4eb32d292182151d05","slug":"three-acquitted-including-dr-ayazuddin-in-aftab-murder-case-bijnor-news-mrt619286033","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आफताब हत्याकांड में डॉ. अयाजुद्दीन सहित तीन बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आफताब हत्याकांड में डॉ. अयाजुद्दीन सहित तीन बरी
विज्ञापन
आफताब हत्याकांड में डॉ. अयाजुद्दीन सहित तीन बरी
बिजनौर। अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. विजय कुमार ने आफताब हत्याकांड में दोष सिद्ध नहीं होने पर डॉ. अयाजुद्दीन, आसिफ व सिकंदर को बरी कर दिया है।
नजीबाबाद निवासी मोहम्मद सुलेमान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहल्ला रम्पुरा निवासी डॉ. अयाजुद्दीन की उसकी माता फरजाना व पिता आफताब से पारस स्कूल के संबंध में रंजिश चल रही थी। घटना से चार माह पहले अयाजुद्दीन ने स्कूल में आकर उसकी माता फरजाना से अभद्र व्यवहार किया था। उसके पिता आफताब को जान से मारने की धमकी दी थी। विधायक के यहां फैसले की बात हुई थी, लेकिन फैसला नहीं हो पाया। नौ जुलाई 2015 को रात्रि 9 बजकर 40 मिनट पर सुलेमान उसके पिता आफताब तथा भाई सुभान नमाज पढ़कर मस्जिद कलांलान नजीबाबाद से बाहर निकल रहे थे। तभी सड़क पर अयाजुद्दीन और दो अन्य मोटरसाइकिल से पहुंचे। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे एक व्यक्ति ने पिता आफताब की कनपटी पर गोली मार दी।
सुलेमान अपने पिता आफताब को लेकर अस्पताल गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अयाजुद्दीन, आसिफ व सिकंदर के खिलाफ धारा 302/34 आईपीसी के तहत चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में डॉ. अयाजुद्दीन का कहना था वह घटना से दो दिन पहले लखनऊ गए थे। वहां से वह पटना, बिहार चले गए। घटना वाले दिन वह बिहार में थे। कथित घटना के समय वह बिजनौर में नहीं थे। इस मामले में कोर्ट ने अपने आदेश में लिखा है कि इस केस में दोनों साक्षीगण सुलेमान व ईशान मृतक के पुत्र हैं।
घटना का कोई स्वतंत्र साक्षी नहीं है। विवेचना में डॉ. अयाजुद्दीन की उपस्थिति पटना, बिहार में पाई गई। एक ही दिनांक व समय पर एक ही व्यक्ति की बिजनौर व पटना में उपस्थित असंभव है। डॉ. अयाजुद्दीन की उपस्थिति पटना, बिहार में होना साबित होती है। उससे हत्या में इस्तेमाल कोई हथियार नहीं मिला है। अभियोजन पक्ष अयाजुद्दीन, सिकंदर व आसिफ के विरूद्ध अपना केस साबित करने में असफल रहा है। इसलिए कोर्ट तीनों को साक्ष्य के अभाव में बरी करती है।