Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Threat of cutting in Gauspur, villagers worried

गौसपुर में कटान का खतरा, ग्रामीण चिंतित

Sun, 25 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Threat of cutting in Gauspur, villagers worried
नांगलसोती। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से गांव गौसपुर मेें दूसरे दिन भी गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया। सिंचाई विभाग द्वारा कटान क्षेत्र में बनाए गए अस्थायी तटबंध भी पानी डूबे हुए हैं, नदी में सिर्फ तटबंधों की बल्लियां ही दिखाई दे रही हैं। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से गांव में कटान को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव गौसपुर में गंगा नदी पिछले एक दशक से कटान कर रही है। ग्रामीणों की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि गंगा में समा चुकी है। सिंचाई विभाग की ओर से गांव में कटान रोकने के लिए 19 अस्थायी तटबंध बनाए गए हैं, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण भूपेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, नरेश कुमार, पीतम सिंह, विपिन, अवनीश का कहना है कि शनिवार को गंगा नदी का जलस्तर इतना बढ़ा कि कटान क्षेत्र में बने अस्थायी तटबंध भी पानी में डूब गए, नदी में अब सिर्फ तटबंधों की बल्लियां ही दिखाई दे रही है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गौसपुर की बाढ़ चौकी में तैनात कानूनगो तेजपाल का कहना है कि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। ग्रामीणों को लाउडस्पीकर के माध्यम से नदी क्षेत्र में नहीं जाने के हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed