{"_id":"5e06535d8ebc3e87e200fa0a","slug":"thousands-of-rupees-of-ashes-from-house-fire-bijnor-news-mrt4608618160","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग से हजारों रुपये का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग से हजारों रुपये का सामान राख
विज्ञापन
हल्दौर। क्षेत्र के गांव पैजनिया निवासी सुनील कुमार के घर में आग लगने से घर में रखा हजारों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। शुक्रवार को गांव में पहुंचकर कानूनगो योगेंद्र सिंह ने आग से हुए नुकसान का आंकलन किया। गांव वालों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
गांव पैजनिया निवासी सुनील कुमार गांव फजलपुर ढाकी के गन्ना कोल्हू पर गुड़ पकाने का काम करता है। बृहस्पतिवार रात वह कोल्हू पर काम करने गया था। शाम को उसकी पुत्री शिवानी ने घर में बने पूजा स्थल पर प्रतिदिन की तरह दीपक जलाया और दरवाजा बंद कर अन्य काम में लग गई। रात करीब आठ बजे कमरे में रखे कपड़ों ने दीपक से आग पकड़ ली। आग ने पल भर में पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से घर में रखे कीमती कपड़े, पांच हजार रुपये, चारपाई, राशन एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें उठती देख सुनील की पत्नी ममता ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। आग से लगभग पचास हजार का नुकसान होने का आंकलन लगाया जा रहा है।
शुक्रवार सुबह कानूनगो योगेंद्र सिंह ग्राम प्रधान पति देवेंद्र सिंह को साथ लेकर सुनील के घर पर पहुंचे। गांव वालों और पीड़ित के परिजनों से पूछकर आग से जलकर हुए नुकसान का आंकलन किया। गांव वालों ने पीड़ित परिवार को नुकसान का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।