फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Those who roam the streets needlessly were reprimanded and sent home

पूरी तरह से बंद रहा बाजार, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Mon, 23 Mar 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Those who roam the streets needlessly were reprimanded and sent home
नूरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार को लगा जनता कर्फ्यू पूरी तरह से सफल रहा। शहर से लेकर गांव तक सब कुछ थम गया और सड़कें सूनी पड़ी रहीं। पुलिस ने बेवजह सड़क पर घूमने वालों को कड़ी फटकार लगाकर घर भेज दिया। पुलिस द्वारा जनपद की सीमा पर सभी वाहनों को रोक दिया गया और बाइक सवारों तक को आगे नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही लोग अपने घरों में कैद हो गए। बाजार में कोई भी दुकान नहीं खुली और सड़कें सूनी पड़ी रहीं। जनता ने जनता कर्फ्यू का पूरी तरह से पालन किया और बिना किसी प्रशासनिक सख्ती के लोगों ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाया। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ किसानों अपने खेेतों में काम करते दिखाई दिए, इसके बावजूद गांवों में भी बंद पूरी तरह से सफल रहा और दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं। पुलिस ने जनपद की सीमा को पूरी तरह सील कर दिया। मुरादाबाद रोड पर सैदपुर तथा अमरोहा रोड पर मुराहठ के पास वाहनों को रोक दिया गया। पुलिस ने सड़कों पर बेवजह घूमने वालों को जमकर फटकार लगाई और उन्हें घर जाने की हिदायत दी। पुलिस सड़कों पर गश्त कर कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील करती रही। बंद के दौरान नगरपालिका के सफाईकर्मियों ने नालियों में दवा का छिड़काव किया। एसडीएम घनश्याम वर्मा, सीओ राकेश कुमार व प्रभारी निरीक्षक संजय पांचाल पुलिस के साथ क्षेत्र में गश्त करते रहे।
विज्ञापन

वाहनों को नहीं गुजरने दिया गया
राजा का ताजपुर। कस्बे व क्षेत्र में जनता कर्फ्यू सफल रहा। रविवर को चौक बाजार सहित सभी गली मोहल्लों में सन्नाटा छाया रहा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहा। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर कर्फ्यू का पालन किया। बस स्टैंड पर मौजूद पुलिस ने किसी वाहन को नही गुजरने नही दिया। लोगों ने अपने-अपने घरों पर शुद्धिकरण के लिए हवन कराया एवं ईश्वर से कोरोना वायरस को समाप्त करने के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed