{"_id":"5db880f48ebc3e016e02a108","slug":"those-who-marry-in-non-caste-and-religion-will-be-helped-bijnor-news-mrt450900251","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह करने वालों की होगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह करने वालों की होगी मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैर जाति व धर्म में विवाह करने वालों की होगी मदद
बिजनौर। अंतरधर्मीय और अंतरजातीय विवाह करने वाले युवक - युवतियों को अब शासन स्तर से सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। जिले के लिए भी हेल्पलाइन नंबर जारी हुआ है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश गृह विभाग के सचिव भगवान स्वरूप ने सभी मंडल और जनपदों को पत्र भेजा है, जिसमें सभी जनपदों के लिए आवंटित हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए हैं।
दरअसल, प्रेम प्रसंग के मामलों में शादी करने को लेकर युवक युवतियों को अनेक परेशानी उठानी पड़ती है। शादी के बाद दोनों के परिजन उनसे नाराज होते हैं। कभी कभी तो मामला गांव से बेदखल करने और ऑनर किलिंग तक भी पहुंच जाता है। शासन ने अंतरधर्मीय और अंतरजातीय विवाह करने वाले युवक - युवतियों को संरक्षण देने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी जिलों में हेल्पलाइन नंबर जारी किए जा रहे हैं। जिले के लिए 9454403147 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। गैर धर्म या बिरादरी में शादी करने को लेकर अगर युवक - युवती को किसी तरह की परेशानी होती है तो वह हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है।