{"_id":"650737078643dce24200aa76","slug":"those-who-create-trouble-during-festivals-are-in-trouble-shubh-suchit-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-11036-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं : शुभ सुचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं : शुभ सुचित
विज्ञापन
- शांति समिति की बैठक में गणेश चतुर्थी व वारावफात पर्व सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। शांति समिति की बैठक में गणेश चतुर्थी और वारावफात का पर्व शांति पूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाइ करने की चेतावनी भी दी गई।
रविवार को शाम थाना परिसर में हुई बैठक में सीओ शुभ सुचित ने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्वों व दंगाइयों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। गणेश चतुर्थी व वारावफात का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। उन्होनें कहा कि गणेश चतुर्थी का जुलूस निर्धारित रूट से ही निकाला जाए। थानाध्यक्ष हमबीर सिंह ने भी नागरिकों से गणेश चतुर्थी व वारावफात पर्व आपसी सौहार्द व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने की अपील की। बैठक में ब्लॉक प्रमुख उज्जवल चौहान, व्यापार मंडल प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा, पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी, डा. विनीत देवरा, शहर ईमाम मौलाना कामिल अंसारी, चौधरी फहीमउर्रहमान, कासिम अंसारी, डा. राजबहादुर शर्मा, अर्पित त्यागी, डा. यज्ञदत्त गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।