{"_id":"5e77af628ebc3e72b0243217","slug":"those-who-came-from-outside-kept-a-close-watch-bijnor-news-mrt4749045133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आने वालों पर रही पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आने वालों पर रही पैनी नजर
विज्ञापन
बाहर से आने वालों पर रही पैनी नजर
बिजनौर। जनता कर्फ्यू के बीच बाहर से आने वाले नागरिकों की जांच के लिए जिला अस्पताल के चिकित्सक पूरी तरह मुस्तैद रहे। पुलिस की हर आने जाने वाले पर पैनी नजर रही।
रविवार को जनता कर्फ्यू के बीच स्वास्थ्य अमला सक्रिय रहा। नगर में प्रवेश करने वाले दूसरे प्रदेशों से आने वाले नागरिकों की कोरोना जांच की गई। चिकित्सा जांच के बाद ही उन्हें घर भेज दिया गया। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक-चौराहों पर हर जगह पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। बाहरी राज्यों में काम बंद होने तथा पाबंदी लगने पर जिले के लोग अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं। बाहर से लौट रहे इन लोगों से संक्रमण फैलने की आशंका बहुत अधिक है। इमरजेंसी के चिकित्सक डॉ. अंकित चौधरी ने बताया कि रविवार को इमरजेंसी में आने आने वाले मरीजों में सर्वाधिक संख्या पुलिस द्वारा बाहर से आने वाले नागरिकों की थी। इन्हें कोरोना की जांच के लिए लाया गया था। लेकिन किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाया गया इसलिए सभी को घर भेज दिया गया।