फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Those who burn crop residues will be closely monitored

फसल अवशेष जलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

Sun, 12 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Those who burn crop residues will be closely monitored
फसल अवशेष जलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर
विज्ञापन

बिजनौर। फसल अवशेष जलाने वाले किसानों पर लगे जुर्माने और एफआईआर भले ही वापस कर ली गई हों लेकिन किसानों को अब भी फसल अवशेष नहीं जलाने दिए जाएंगे। जिन गांवों में फसल अवशेष जलाने के मामले सामने आए हैं वहां पर वॉल पेंटिंग व गोष्ठी कराकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। लेखपालों की टीम पहले की तरह ही खेतों में फसल अवशेष जलाने वालों पर नजर रखेगी।
फसल अवशेष जलाने के बजाए इनका खाद बनाना चाहिए। फसल अवशेष जलाने को रोकने के लिए शासन पूरी सख्ती दिखा रहा है। सेटेेलाइट से फसल अवशेष जलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। जो किसान फसल अवशेष जलाते हैं उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने व जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही फसल अवशेष जलाने वाला किसान कृषि विभाग की सभी योजनाओं में अपात्र घोषित कर दिया जाता है। कृषि विभाग किसानों को फसल अवशेष जलाने के बजाए खेत में उन्हें गलाकर खाद बनाने को प्रेरित कर रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फसल अवशेष जलाने में किसानों के पर दर्ज एफआईआर निरस्त करा दी थीं और उन पर लगे जुर्माने भी लौटाने का आदेश पारित किया था। सरकार की ओर से जुर्माने और एफआईआर में राहत मिलने के बाद भी फसल अवशेष खासतौर जलाने की अनुमति किसी को नहीं रहेगी। फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए गांवों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। अगले महीने धान की फसल की कटाई शुरू हो जाएगी। उस समय लेखपालों की टीम खेतों में फसल अवशेष जलाने वालों पर नजर रखेगी। जिले में 51 किसानों पर फसल अवशेष जलाने में जुर्माना लग चुका है।
विज्ञापन

20 हजार हेक्टेयर जमीन में मशीन से होती है कटाई
जिले में करीब 59 हजार हेक्टेयर जमीन में धान रहता है। इसमें से 20 हजार हेक्टेयर जमीन में खड़े धान की कटाई मशीन से होती है। कई बार किसान मशीन से निकली पराली को जला देते हैं। ऐसी जगह खासतौर पर प्रशासन की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलाकर बनाएं खाद
जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेश मिश्र के अनुसार वॉल पेंटिंग व गोष्ठी करके किसानों को फसल अवशेष न जलाने को प्रेरित किया जाएगा। फसल अवशेष जलाने के बजाए गलाकर उनका खाद बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed