फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Those kilns that do not deposit fees within the stipulated time should be seized: DM

निर्धारित समय में शुल्क जमा न करने वाले भट्ठे करें सीज :डीएम

Thu, 19 Oct 2023 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Those kilns that do not deposit fees within the stipulated time should be seized: DM
खनन पट्टों और परमिट के लिए आए आवेदनों का मानक के अनुरूप हो निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने जिला खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि खनन पट्टों/परमिट को आए आवेदन पत्रों का मानक के अनुरूप निस्तारण करें। वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम गठित कर संबंधित एसडीएम के साथ स्थलीय निरीक्षण करें। कहा कि जिन ईंट भट्ठों द्वारा विनियमन शुल्क जमा नहीं किया है, उनको तत्काल नोटिस जारी करें। निर्धारित अवधि में शुल्क जमा नहीं करने वाले सीज करें।
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में खनन विभाग के कार्याें की समीक्षा की। कहा कि तहसील नगीना क्षेत्रांतर्गत ग्राम शाह अलीपुर कोटरा में दो परमिट संचालित हैं, जबकि तहसील नजीबाबाद एवं नगीना में नए उपखनिज खनन के पट्टा/परमिट के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसमें ई-नीलामी के माध्यम से पांच वर्ष तथा ई-निविदिा के माध्यम से छह माह की अवधि के लिए पट्टा/परमिट जारी किए जाने प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

समीक्षा में पाया कि जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 के निर्धारित लक्ष्य 2800 लाख के सापेक्ष माह सितंबर 23 तक 66 प्रतिशत से अधिक राजस्व की प्राप्ति की जा चुकी है। ईंट भट्ठा जिले में ऑनलाइन व्यवस्था के अन्तर्गत 294 ईंट भट्ठे सत्र वर्ष 2022-23 संचालित थे, जिसमें से 227 ईट भट्ठों द्वारा शासन द्वारा प्रेषित समाधान योजना के तहत विनियमन शुल्क जमा कर दिया गया था। अवशेष ईंट भट्ठों को नोटिस निर्गत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed