फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   This year the swimming pool will be closed

इस साल स्वीमिंग पूल का संचालन रहेगा बंद

Sun, 24 May 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
This year the swimming pool will be closed
इस साल स्वीमिंग पूल का संचालन रहेगा बंद
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना महामारी के चलते इस साल स्वीमिंग पूल के संचालन और स्वीमिंग से जुड़ी तमाम गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। जिले भर के सभी स्वीमिंग पूल संचालकों व प्रशिक्षकों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।
लॉकडाउन के चलते दो माह से भी अधिक समय से नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित पूरे जिले में सभी प्रकार की खेल गतिविधियां पूरी तरह से बंद हैं। लॉकडाउन चार में जिला खेल कार्यालय में सामान्य कामकाज प्रारंभ हो गया है। खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देशों और डीएम से अनुमति मिलने के बाद ही खेल गतिविधियां पुन: प्रारंभ हो पाएंगी।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय के उप क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में हर साल अप्रैल से सितंबर तक स्वीमिंग कैंप संचालित होता है। जिले भर में कई स्थानों पर निजी और व्यवसायिक स्वीमिंग पूल भी संचालित होते हैं। लेकिन कोविड-19 को देखते हुए खेल निदेशालय ने इस साल स्वीमिंग पूलों के संचालन और प्रशिक्षण पर रोक लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पानी में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता सकता है। एक ही स्वीमिंग पूल में दिन भर में तमाम लोग तैराकी करते हैं। इससे भारी मात्रा में संक्रमण फैलने का खतरा है। उन्होंने बताया खेल कार्यालय के स्वीमिंग कोच का दूसरे जिले में स्थानांतरण हो गया है। बिजनौर में कोच की तैनाती नहीं हो पाई है। लॉकडाउन के चलते स्वीमिंग पूल की सफाई भी नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed