Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Firecracker' silencers and pressure horns crushed by bulldozer; over 100 seized

Bijnor News: बुलडोजर से कुचलवाए पटाखा साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न, 100 से अधिक जब्त

Fri, 20 Nov 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
'Firecracker' silencers and pressure horns crushed by bulldozer; over 100 seized
बिजनौर में पटाखे की आवाज छोड़ने वाले साइलेंसर को नष्ट कराते यातायात प्रभारी निरीक्षक रवि नैन। स
- यातायात पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले उपकरणों पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सड़कों पर फर्राटा भरते समय तेज आवाज से लोगों को परेशान करने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। यातायात माह के तहत चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने दोपहिया वाहनों में लगे 100 से अधिक पटाखा और मॉडीफाइड साइलेंसर तथा 45 प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न जब्त किए। जब्त किए गए साइलेंसर को दोबारा इस्तेमाल से रोकने के लिए बुलडोजर से कुचलवाकर नष्ट करा दिया गया।
एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि नवंबर माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तेज आवाज करने वाले पटाखा साइलेंसर, मॉडीफाइड साइलेंसर और प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने जब्त किए गए 100 से अधिक साइलेंसर और 45 प्रेशर हॉर्न को बुलडोजर की मदद से नष्ट करा दिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि इन उपकरणों को नष्ट कराने का उद्देश्य इनके दोबारा इस्तेमाल की संभावना खत्म करना है। बताया कि पटाखा साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न से निकलने वाली तेज आवाज बुजुर्गों, बच्चों, मरीजों और आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनती है। अचानक तेज आवाज होने से सड़क पर चल रहे वाहन चालकों का ध्यान भी भटकता है, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक रवि नैन ने वाहन चालकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप ही साइलेंसर और हॉर्न इस्तेमाल करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले उपकरणों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed