फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   This time Janmashtami will be celebrated in Harshana Yoga and Rohini Nakshatra

इस बार हर्षण योग एवं रोहिणी नक्षत्र में मनाई जाएगी जन्माष्टमी

Sun, 29 Aug 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
This time Janmashtami will be celebrated in Harshana Yoga and Rohini Nakshatra
इस बार हर्षण योग एवं रोहिणी नक्षत्र में मनाई जाएगी जन्माष्टमी
विज्ञापन

बिजनौर। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व 30 अगस्त को मनाया जाएगा। पंडितों के अनुसार इस दिन प्रात: काल सूर्योदय से लेकर रात्रि 1:59 मिनट तक अष्टमी तिथि है। इस दिन प्रात: 6: 38 मिनट तक कृतिका नक्षत्र है, जो स्थिर योग में व्रत का प्रारंभ करेगा। इसके बाद 6:39 मिनट से रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ होगा, जो अगले दिन सुबह 9:44 मिनट तक रहेगा।

डबराल ज्योतिष सदन के प्रभारी पंडित प्रभुदत्त डबराल के अनुसार इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त रोहिणी नक्षत्र से युक्त है, जो सर्वमान्य है। उन्होंने बताया कि अष्टमी तिथि का प्रारंभ 29 अगस्त की रात 11:25 बजे से ही शुरू हो जाएगा, जो 30 अगस्त की रात लगभग 01:59 बजे तक रहेगी। श्रीकृष्ण जी की पूजा करने का समय निशिता काल के दौरान होता है, जो वैदिक समय के अनुसार मध्यरात्रि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed