{"_id":"60c10a4a8ebc3e282f50132f","slug":"thieves-set-fire-to-shop-after-theft-in-needood-bijnor-news-mrt542020145","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींदडू़ में चोरी के बाद चोरों ने दुकान में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींदडू़ में चोरी के बाद चोरों ने दुकान में लगाई आग
विज्ञापन

नींदडू़/अफजलगढ़। चोरों ने मंगलवार रात परचून की एक दुकान और उससे पास के मकान में चोरी करने के बाद दुकान में आग लगा दी। आग से न केवल लाखों रुपये का नुकसान हो गया, अपितु आग से दीवार व छत में दरारें भी पड़ गईं।
बसेड़ा खुर्द में जाकिर अपने मकान के एक हिस्से में परचून की दुकान चलाता है। मंगलवार की रात वह अपने परिवार के साथ मकान की छत पर सो रहा था। जाकिर ने बताया कि रात करीब साढ़े चार बजे जब उसकी पुत्रवधू अपने छोटे बच्चे के लिए दूध लेने नीचे गई, तब दुकान में आग लगने का पता चला। जाकिर ने मोहल्ले वालों के साथ किसी प्रकार आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में भरा करीब दो लाख रुपये मूल्य का परचून का समस्त सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान की आग घर में खुलने वाले दरवाजे से अंदर पहुंची, जिससे काफी नुकसान हुआ।
जाकिर ने बताया कि आग से दुकान व मकान की दीवारें फट गईं तथा छत के लेंटर में दरार आ गई। चोर घर में रखा सोने चांदी का लगभग तीन लाख रुपये मूल्य का जेवर चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव अलियारपुर निवासी गजेंद्र सिंह सैनी की गांव भज्जावाला स्थित परचून की दुकान में बीती रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान के समीप स्थित ग्रामीणों द्वारा रात करीब दो बजे जानकारी दिए जाने के बाद परिजनों सहित मौके पर पहुंचे गजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे तक मशक्कत करने के बाद बमुशिकल आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा करीब ढाई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। कोमल, हरवंश सुरेश, बलवंत राम कुमार तथा पवन आदि ने तहसील प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिए जाने की मांग की है । संवाद