फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Thieves searched the house in Mehmedabad

चोरों ने महमदाबाद में एक व्यक्ति के घर को खंगाला

Sat, 03 Jul 2021 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Thieves searched the house in Mehmedabad
हरेवली। शेरकोट थाने के ग्राम महमदाबाद में शुक्रवार रात चोरों ने घर से 20 हजार की नगदी सहित करीब ढाई लाख की कीमत के गहने और अन्य सामान चोरी कर लिया। जाग होने पर गृह स्वामी के शोर मचाने पर बदमाश उसके साथ धक्का-मुक्की कर गोली मारने की धमकी देते हुए दीवार फांद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

महमदाबाद निवासी धर्मपाल सिंह ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात्रि चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और घर के अंदर रखे बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे सोने के 40 ग्राम आभूषण, 20 हजार की नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। आहट पर उसकी नींद टूट गई। उसके शोर मचाने पर चोरों ने घर की लाइट बंद कर दी और उसके साथ धक्का-मुक्की की। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष अनुज तोमर का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed