फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Thieves fleeing after theft fired at youths running

Bijnor News: चोरी के बाद भाग रहे चोरों ने दौड़ लगा रहे युवकों पर चलाई गोली

Sun, 26 Jul 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Thieves fleeing after theft fired at youths running
रेहड़। क्षेत्र के गांव मोहिद्दीनपुर में चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के बाद भागते समय पीछा किए जाने के शक में चोरों ने सड़क पर दौड़ लगा रहे तीन युवकों पर फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से तीनों घायल हो गए। सूचना पर एएसपी पूर्वी, सीओ और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

गांव भगतावाला की नई कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात दो घरों में लाखों की चोरी का खुलासा अभी पुलिस नहीं कर सकी थी कि शुक्रवार रात चोरों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। इस बार चोरों ने गांव मोहिद्दीनपुर निवासी बृजेश कुमार पुत्र हरकेश सिंह के घर को निशाना बनाया।
विज्ञापन

पीड़िता रेखा देवी पत्नी बृजेश कुमार ने बताया कि वह पति के साथ गांव में रहती हैं। उनके दोनों बेटे प्रमोद और प्रशांत परिवार सहित क्रमशः गुजरात और बरेली में रहते हैं। शुक्रवार रात गर्मी के कारण दंपति मकान की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर सीढ़ी के सहारे घर में घुस आए। उन्होंने छोटे बेटे प्रशांत के कमरे का ताला तोड़कर संदूक और डबल बेड में रखी 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद रेखा देवी के कमरे का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये की नकदी, 12 तोला सोना और आधा किलो चांदी के आभूषणों से भरा संदूक उठाकर फरार हो गए। सुबह नीचे आने पर कमरों का सामान बिखरा मिला, तब चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे गांव के कुछ युवक मोहिद्दीनपुर-उदयपुर मार्ग पर दौड़ लगाने पहुंचे थे। कुछ युवक सड़क किनारे बैठे थे, जबकि हर्षित पुत्र जितेंद्र, दिपांश पुत्र मोहन और आयुष पुत्र योगेश कुमार दौड़ लगा रहे थे। युवकों के अनुसार, तभी खेतों की ओर से पांच-छह नकाबपोश युवक आते दिखाई दिए। चोरों को लगा कि दौड़ लगा रहे युवक उनका पीछा कर रहे हैं। इस शक में उन्होंने युवकों पर फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे लगने से तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। एक ही रात में चोरी और फायरिंग की घटना से गांव में दहशत फैल गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव और सीओ आलोक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार, घायलों और ग्रामीणों से जानकारी ली।
सीओ आलोक सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।


तरीका एक, वारदात कई
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर अपने साथ बाइक और सीढ़ी लेकर चल रहे हैं। सीढ़ी के सहारे दीवार या छत के रास्ते घर में प्रवेश कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लगातार इसी तरीके से हो रही चोरियों ने पुलिस के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed