फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Thieves darkened six thousand houses

चोरों ने कर दिया छह हजार घरों में अंधेरा

Sat, 28 May 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves darkened six thousand houses
चोरों ने कर दिया छह हजार घरों में अंधेरा
विज्ञापन

धामपुर। गांव कल्याणपुर बिजलीघर से लगभग 20 गांवों को आपूर्ति करने वाले 20 विद्युत खंभों के तारों को चोरों ने चोरी कर लिया। दो दिन बाद भी नए तार नहीं जोड़े जा सके। जिससे दो दिन से लगभग छह हजार घरों में अंधेरा छाया हुआ है। पुलिस चोरों का पता लगाने में नाकाम है। उधर, गर्मी से परेशान लोगों में बिजली सुचारु न होने से रोष व्याप्त है।
गांव कल्याणपुर बिजलीघर को जाने वाली दस खंभों की 33 केवीए की क्षमता की करीब ढाई किमी लंबी लाइन (तारों) को बुधवार की रात चोरों ने चोरी कर लिया था। चोरी की घटना को हुए दो दिन हो गए हैं। पर अभी तक निगम की ओर से लाइन को तैयार कर बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की जा सकी है। लोगों में असंतोष है। लोगों ने जल्द ही बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, नहटौर उपखंड के एसडीओ विश्राम सिंह यादव ने बताया कि निगम का पूूरा स्टाफ बिजली लाइन को तैयार करने में लगा है। अभी स्टोर से सामान मिलने में देरी आ हो रही है। जैसे ही पूरा सामान मिल जाएगा लाइन तैयार हो जाएगी। उन्होंने शुक्रवार रात तक लाइन ठीक होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बोरे में भरे मिले कपड़ों से चोरों की शनाख्त करने में लगी पुलिस
एसडीओ ने बताया कि पुलिस को चेकिंग के दौरान घटना स्थल पर एक बोरे में रखे चोरों के कपड़े, तार काटने का कटर व 50 -50 मीटर के तीन टुकड़े बरामद हुए हैं। पुलिस कपड़ों के आधार पर चोरों की पहचाने कराने के प्रयास में लगी है। सहायक अभियंता विश्राम सिंह यादव का कहना है कि जैसे ही लाइन चोरी होने का पता लगा तो वह टीम के साथ पुलिस के सहयोग से चोरों को तलाश करने जंगल में पहुंचे। लेकिन चोर तार चोरी करने के तुरंत ही फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed