{"_id":"6973658c6a82ff667e0157dc","slug":"thief-snatches-earrings-from-woman-sleeping-in-veranda-flees-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: घर के बरामदे में सो रही महिला के कानों के कुंडल खींचकर फरार हुआ चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: घर के बरामदे में सो रही महिला के कानों के कुंडल खींचकर फरार हुआ चोर
Fri, 23 Jan 2026 05:41 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 23 Jan 2026 05:41 PM IST
सार
बास्टा क्षेत्र के सब्दलपुर खुर्द गांव में रात के समय घर के बरामदे में सो रही बुजुर्ग महिला के कानों से चोर कुंडल खींचकर फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के बास्टा क्षेत्र में गांव सब्दलपुर खुर्द में गुरुवार रात चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। चोर ने देर रात एक मकान में घुसकर घर के बरामदे में सो रही महिला को निशाना बनाया।
विज्ञापन
कुंडल खींचते ही खुली महिला की आंख
गांव निवासी बुजुर्ग महिला उर्मिला देवी पत्नी राजपाल सिंह ने बताया कि वह रात को घर के बरामदे में सो रही थीं। तभी एक बदमाश ने उनके दोनों कानों के कुंडल खींच लिए, जिससे उनकी नींद खुल गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Weather Today: वसंत पंचमी पर बदला मौसम..., मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर और बागपत में बारिश
विज्ञापन
खींचतान के बाद चोर फरार
महिला ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया और दोनों के बीच कुछ देर तक खींचतान भी हुई, लेकिन बदमाश कुंडल लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के समय महिला के पति बीमारी के चलते चारपाई पर सो रहे थे।
शोर मचाने पर जुटे ग्रामीण, पुलिस जांच में जुटी
महिला के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश कर रही है।