फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Thief got a heart attack after seeing the stolen amount in Bijnor

बिजनौर में चोरी की रकम देख चोर को हुआ हार्टअटैक

Wed, 31 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Thief got a heart attack after seeing the stolen amount in Bijnor
बिजनौर में कोतवाली देहात में जन सेवा केंद्र पर लाखों की चोरी करने वाले पकड़े गए आरोपी। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर में चोरी की रकम देख चोर को हुआ हार्टअटैक
विज्ञापन

बिजनौर। स्वाट टीम व कोतवाली देहात पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व जनसेवा केंद्र में हुई 13 लाख की चोरी का खुलासा कर दिया है। दो शातिर चोरों को चोरी की रकम, बाइक व तमंचों के साथ दबोचा है। पुलिस के मुताबिक चोरों को जनसेवा केंद्र से चोरी किए बैग में 40-50 हजार रुपये ही मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उसमें 13 लाख रुपये निकले। इतनी रकम देख ऐजाज को हार्टअटैक हो गया था। जिसका इलाज भी चोरी की रकम से ही कराया गया।
एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुुताबिक कोतवाली देहात थाने के गांव पित्तनहेड़ी निवासी उरूज हैदर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 फरवरी को कोतवाली देहात के जनसेवा केंद्र में चोरों ने नकब लगाकर लाखों की नगदी, पर्स, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस चोरी कर लिया था। स्वाट टीम व कोतवाली देहात पुलिस ने बुधवार को चोरी में प्रकाश में आए नगीना थाने के गांव आले अलीपुर उर्फ किरतपुर निवासी नौशाद व ऐजाज को नगीना मार्ग स्थित जमजम ढाबे के पास से चोरी की तीन लाख 70 हजार रुपये नगद, दो तमंचे व बाइक के साथ दबोचा है। पकड़े गए चोरों ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से बंद मकानों में चोरी करके रुपये आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन

योजनाबद्ध तरीके से उन्होंने शादी में बज रहे बैंड व डीजे का फायदा उठाकर जनसेवा केंद्र में नकब लगाकर छह लाख 50 हजार रुपये, पर्स में रखे 54 हजार रुपये, आधार कार्ड, डीएल चोरी किया। पुलिस के डर से बैग व पर्स गंगा बैराज में फेंक दिया। चोरी की रकम को दोनों ने आपस में बराबर बांट लिया। चोरी में प्रयुक्त बाइक उन्होंने दो महीन पहले फुलसंदा बैंक से चोरी की थी। दोनों की हिस्ट्रीशीट खोलकर गैंग पंजीकरण करने की कार्रवाई की जा रही है। दोनाें ने पुलिस को बताया कि चोरी की बाकी रकम वे खर्च कर चुके हैं। नौशाद पर 12 व एजाज पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने चोरों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed