फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Thermal screening will get admission in schools of Bijnor

थर्मल स्क्रीनिंग से मिलेगा स्कूलों में प्रवेश

Wed, 31 Mar 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Thermal screening will get admission in schools of Bijnor
बिजनौर। माध्यमिक विद्यालयों का नया शिक्षा सत्र आज से शुरू हो जाएगा। केवल कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं स्कूल आएंगे। छात्रों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा। अभिभावकों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन अनिवार्य होगा। जिले के 41 प्रधानाचार्य व शिक्षक 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए हैं।
विज्ञापन

शासन ने आठवीं तक की कक्षाओं की चार अप्रैल तक छुट्टी कर दी है। शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए विद्यालय एक अप्रैल आज से खुलेंगे, लेकिन केवल कक्षा नौ से बारह तक छात्र-छात्राएं ही स्कूल पढ़ने आएंगे। स्कूलों को कोरोना से बचाव के लिए तय गाइडलाइन पालन करना अनिवार्य हैं। शासन ने निर्देश दिए हैं कि छात्रों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाए। अभिभावकों के स्कूल आने पर सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित किया जाए। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि शासन के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार शिक्षण कार्य होगा। प्रधानाचार्य छात्रों का कक्षाओं में सोशल डिस्टेंस का पालन कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

41 शिक्षक हुए सेवानिवृत्त
जिले के राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 41 प्रधानाचार्य व शिक्षक 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज के दो प्रधानाचार्य, एक प्रधानाध्यापक व पांच शिक्षक तथा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के एक प्रधानाचार्य, सात कार्यवाहक प्रधानाचार्य तथा 25 शिक्षक शामिल हैं। बड़ी संख्या में शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने से विद्यालयों को नये शिक्षा सत्र में शिक्षकों की कमी से जूझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed