फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Thermal scanners, sanitization and cleaning instructions in mandis

मंडियों में थर्मल स्कैनर, सैनिटाजेशन और सफाई के निर्देश

Sun, 26 Apr 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Thermal scanners, sanitization and cleaning instructions in mandis
मंडियों में थर्मल स्कैनर, सैनिटाजेशन और सफाई के निर्देश
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जेपी सिंह ने प्रदेश के सभी उपनिदेशकों एवं मंडी सचिवों को निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन के दौरान कोरोना से बचने के लिए मंडी परिसरों में सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन कराया जाए। उन्होंने मंडियों में थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजेशन, सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
मंडी निदेशक ने मंडियों में आने वाले व्यापारियों, किसानों, कार्यरत श्रमिकों, पल्लेदारों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की थर्मल स्कैनर से शरीर के तापमान की जांच कराने तथा सभी को मास्क उपलब्ध कराने, आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित करने तथा पोस्टर-बैनर से एप का प्रचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में सफाई कराने के भी निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर मंडी सचिव उत्तरदायी होंगे। मंडियों में भीड़ को रोकने के लिए 501 पीआरडी जवानों की सेवा का सदुपयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश भर की मंडियों में व्यापारी बंधुओं में से 1862 मंडी मित्रों का चयन किया गया है। इन्हें मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की जिम्मेदारी दी गई है। मंडी मित्र एक निर्धारित यूनिफार्म में लोगों की समस्याओं को भी जानेंगे। उन्होंने डिजिटल व्यापार एवं विकेंद्रीकृत विपणन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed