फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There will be no registration of properties without an appointment

बिना अप्वाइंटमेंट नहीं होगी संपत्तियों की रजिस्ट्री

Wed, 21 Apr 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
There will be no registration of properties without an appointment
चांदपुर। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए संपत्तियों का बैनामा कराने वालों को निबंधन कार्यालय जाने से पहले अप्वाइंटमेंट लेना जरूरी होगा। बिना अप्वाइंटमेंट वालों की रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी। महानिरीक्षक निबंधन द्वारा इसके लिए निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

निबंधन कार्यालयों में बैनामा पंजीकरण के साथ ही बसियतनामे व साझेदारी विलेख सहित अनेक जरूरी दस्तावेजों का पंजीकरण किया जाता है। निबंधन कार्यालयों से सरकार को भारी राजस्व प्राप्त होता है। पंजीकरण के लिए निबंधन कार्यालय में भारी भीड़ रहती है। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। महामारी काल में भी निबंधन कार्यालयों में पंजीकरण व्यवस्था पर रोक नहीं लगाई जा सकती है। पूर्व में कोरोना संक्रमण काल के दौरान भी निबंधन कार्यालयों में बैनामा पंजीकरण की व्यवस्था जारी की गई थी। इसके तहत बैनामा पंजीकरण कराने से पूर्व क्रेता विक्रेता को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना होता था। अप्वाइंटमेंट में दिए गए निर्धारित समय पर ही बैनामे पंजीकृत होते थे। कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने पर अप्वाइंटमेंट व्यवस्था को बंद कर दिया गया था। प्रदेश में कई दिनों से कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

महानिरीक्षक निबंधन ने निबंधन कार्यालयों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अप्वाइंटमेंट व्यवस्था को फिर से लागू कर दिया है। उन्होंने प्रदेश के निबंध अधिकारियों को आदेश जारी कर बृहस्पतिवार से अप्वाइंटमेंट के आधार पर ही बैनामे पंजीकरण किए जाने के निर्देश दिए हैं । उपनिबंधक मोहम्मद खालिद ने महानिरीक्षक निबंधन का पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बृहस्पतिवार से अप्वाइंटमेंट के आधार पर ही दस्तावेज पंजीकरण किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed