{"_id":"5fc3e5308ebc3e5be50e9ca7","slug":"there-will-be-no-fair-in-kalagarh-on-kartik-purnima-dhampur-news-mrt5133141171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर कालागढ़ में नहीं लगेगा मेला, बांध से पानी की निकासी भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा पर कालागढ़ में नहीं लगेगा मेला, बांध से पानी की निकासी भी नहीं
विज्ञापन
कालागढ़। कालागढ़ में कार्तिक पूर्णिमा पर पुराना कालागढ़ में मेला नहीं लगेगा। रामगंगा बांध से नदी में पानी की निकासी भी नहीं की जा रही है। सीमाएं सील रहेंगी।
कालागढ़ में स्टील ब्रिज रामगंगा नदी के तट पर होने वाले गंगा स्नान में आम जनता की भागेदारी नहीं हो सकेगी। कोविड 19 के चलते सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए प्रशासन ने मेला व स्नान दोनों पर ही रोक लगा रखी है। पुराना कालागढ़ के इस्लामनगर बाजार में मुख्य मार्ग पर लगने वाली दुकाने नहीं लग रही हैं। अफ़जलगढ़ के थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने मौका मुआयना कर शासन के आदेशों का पालन करने को कहा। कालागढ़ में बाहरी व्यापारी नहीं आ सकेंगे।
कालागढ़ में रामगंगा नदी के तटों पर बने प्राचीन शिव मंदिर के निकट होने वाले स्नान पर भी प्रशासन की निगाह है। कालागढ़ के थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि सीमा पर बने सुरक्षा बैरियर एक से सीमाएं सील रहेंगी। बांध क्षेत्र में बाहरी प्रवेश बंद रहेगा। कोविड 19 के चलते स्वास्थ्य सुरक्षा कारणों से यहां भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह के अनुसार मेले की अनुमति नहीं दी गई है। जो भी नियमों का पालन नही करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर धामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, इस बार क्षेत्र के गांव भूतपुरी में भी रामगंगा के तट पर गंगास्नान का मेला नहीं लगेगा।
विज्ञापन
रामगंगा बांध के सहायक अभियंता एमडी जोशी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर स्नान या सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति नहीं मांगी गई है। इसलिए बांध से पानी की निकासी नहीं की जा रही है। बांध से पानी की निकासी बंद है। नदी में सामान्य पानी है।