{"_id":"62d1b02524babc3c3c08d9ba","slug":"there-will-be-a-big-movement-for-the-rights-of-farmers-digambar-bijnor-news-mrt5971482148","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के हकों के लिए होगा बड़ा आंदोलन : दिगंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के हकों के लिए होगा बड़ा आंदोलन : दिगंबर
विज्ञापन

बिजनौर। किसान परेशान है उसे समय पर फसल का मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों की ज्वलंत समस्याओं के निदान एवं हकों के लिए जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
यह बात भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने शुक्रवार को संगठन के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में कही। दिगंबर सिंह ने कहा कि आंदोलन के मुख्य मुद्दे नूरपुर में शुगर मिल का निर्माण कराना, नजीबाबाद चीनी मिल की क्षमता वृद्धि कराना, बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने, जर्जर लाइन बदलना, बिजली चोरी के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बंद करना, नलकूपों पर मीटर नहीं लगाना आदि होंगे। जिला मुख्यालय पर होने वाले इस बड़े आंदोलन की सफलता के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने रणनीति बनाई। साथ ही संगठन के विस्तार व मजबूती के लिए बीस दिन तक गांव गांव अभियान चलाया जाएगा। दिगंबर सिंह ने कहा कि तहसील व बिजली विभाग कार्यालयों में भ्रष्टाचार को पकड़ने के लिए संगठन की एक टीम बनाई गई।
संगठन के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि भाकियू अराजनैतिक किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। किसानों के हकों की लड़ाई लड़ उन्हें उनका हक दिलाने का काम कर रहा और करता रहेगा। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर बल दिया। बैठक में युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, नितेंद्र प्रधान, प्रमोद कुमार, दर्शन सिंह फौजी, महल सिंह, उदयवीर सिंह, लोकेंद्र सिंह, अंकित कुमार, शंकर सिंह, राजवीर सिंह, समरपाल सिंह, राघवेंद्र राठी आदि उपस्थित रहे।