{"_id":"64e8eb97d19f06de590352a2","slug":"there-was-talk-of-carrying-guldar-youth-found-in-chandigarh-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-9695-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कोतवाली देहात- गुलदार के ले जाने की थी चर्चा, वह चंडीगढ़ में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कोतवाली देहात- गुलदार के ले जाने की थी चर्चा, वह चंडीगढ़ में मिला
Fri, 25 Aug 2023 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात। जिस युवक को गुलदार ले जाने की खबर थी तथा जिसके लिए वन विभाग और पुलिस की टीम दिन-रात जंगलों की खाक छान रहे थे वह युवक चंडीगढ़ में मिला। पुलिस ने युवक को चंडीगढ़ से बरामद कर लिया है। युवक पारिवारिक क्लेश से तंग आकर चला गया था।
थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर निवासी ललित पुत्र रामकुमार 17 अगस्त को जंगल से लापता हो गया था। ललित की मोटरसाइकिल खेत के पास ही स्टार्ट मिली थी जबकि उसकी चप्पल और मोबाइल भी नजदीक ही पड़ा मिला था। इसके बाद ललित को गुलदार के उठा ले जाने की आशंका पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी तथा गुलदार की तलाश में कांबिंग की थी। पुलिस और वन विभाग की टीम दिन-रात ललित की तलाश करती रही लेकिन ललित का पता नहीं चला था। ललित पूर्व में चंडीगढ़ में काम करता था।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने ललित को चंडीगढ़ से बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक चंडीगढ़ से मिल गया है। युवक घर में क्लेश होने के कारण चला गया था।