फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There was no party, yet Tahira Begum won for the second time

Bijnor News: नहीं था कोई दल, फिर भी दूसरी बार जीती ताहिरा बेगम, भाजपा प्रत्याशी को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की

Sun, 14 May 2023 03:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 14 May 2023 03:32 PM IST
सार

बिजनौर के नगीना में पालिका अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी ताहिरा बेगम को लगातार दूसरी बार जीती हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद कुशवाह को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
There was no party, yet Tahira Begum won for the second time
बिजनौर में मतगणना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में नगीना की जनता ने पालिका अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी ताहिरा बेगम को लगातार दूसरी बार जीताकर मरहूम शेख खलीलुर्रहमान के परिवार को लगातार पांचवीं बार पालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी थमा दी। विपक्षी नेताओं की तमाम कोशिशें ताहिरा बेगम के विजय रथ को रोकने में कामयाब नहीं हो पाई। ताहिरा बेगम ने भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद कुशवाह को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार की सुबह 8 बजे हिंदू इंटर कॉलेज में 19 मेजों पर नगर पालिका परिषद नगीना के अध्यक्ष एवं सभासदों की मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ। पहले राउंड से ही निर्दलीय प्रत्याशी ताहिरा बेगम ने जीत के लिए जो बढ़त बनाने का सिलसिला शुरू किया वह अंतिम पांचवें राउंड तक बरकरार रहा।
विज्ञापन


भाजपा व सपा प्रत्याशी क्रमश दूसरे व तीसरे नंबर पर ही बने रहे। स्थानीय सपा विधायक मनोज पारस ने इस चुनाव को अपना प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाते हुए दिन रात कड़ी मेहनत की थी लेकिन नगीना की जनता ने खलीलुर्रहमान के परिवार का साथ नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: ओवैसी की पतंग ने पंक्चर की सपा की साइकिल, वोट की ताकत दिखाने के लिए मुस्लिम हुए लामबंद

2017 के निकाय चुनाव में भी ताहिरा बेगम के मुकाबले चुनाव लड़ी भाजपा प्रत्याशी मोनिका दीक्षित दूसरे जबकि सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाली शादाब जहां तीसरे स्थान पर रही थी। इस बार का परिणाम भी कमोबेश 2017 के चुनाव जैसा ही दिखाई दिया।

विपक्षी नेताओं को उम्मीद थी की पूर्व चेयरमैन मरहूम शेख खलीलुर्रहमान की गैरमौजूदगी व उनके सभी चुनाव में सारथी की भूमिका निभाने वाले उनके सगे भाई शेख अजीमुरहमान द्वारा इस बार ए आई एम आई एम के टिकट पर खुद चुनाव लड़ने के बाद शायद परिणाम पर कोई असर आ जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी परवेज अहमद व निर्दलीय प्रत्याशी सरफराज अंसारी भी कुछ खास नहीं कर सके।

ताहिरा बेगम इससे पहले निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सन 2000 व 2017 में तथा उनके पति शेख खलीलुर्रहमान 2006 में सपा के टिकट पर तथा 2012 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नगीना पालिका के चेयरमैन बन चुके हैं। ताहिरा बेगम के चेयरपर्सन चुने जाने के बाद उनके समर्थकों ने उन्हें तथा उनके पुत्र शेख शाहनवाज खलील को फूल मालाओं से लाद दिया।

जिला अधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने भी मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ भारी पुलिस बल के साथ पूरे दिन हिंदू इंटर कॉलेज मतगणना केंद्र पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed