{"_id":"6453ff1808431afe2e0304a4","slug":"there-was-no-enthusiasm-for-voting-in-bijnor-municipality-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-2656-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर नगरपालिका में मतदान को लेकर नहीं दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर नगरपालिका में मतदान को लेकर नहीं दिखा उत्साह
Fri, 05 May 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 05 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर नगरपालिका में शामिल ग्राम पंचायतों के मतदाताओं का मतदान में उत्साह नहीं दिखाई पड़ा। शामिल पंचायतों के अन्य शहरों में नौकरी कर रहे करीब 60 प्रतिशत युवा मतदाता मतदान करने नहीं आए। वहीं मतदान का अवकाश होने से लोग मतदान करने के बजाय सैर सपाटे पर निकल गए।
बिजनौर नगरपालिका का विस्तार हुआ है। बिजनौर शहर के आसपास की 12 ग्राम पंचायतों को बिजनौर नगरपालिका में शामिल किया गया। इनमें हल्दौर ब्लॉक की 05 ग्राम पंचायत पूरी, मोहम्मदपुर देवमल ब्लाॅक की 07 ग्राम पंचायत आंशिक रूप से नगरपालिका में शामिल हुईं।
बिजनौर नगरपालिका में शामिल ग्राम पंचायतों की आबादी करीब 65000 है और इनमें करीब 39000 मतदाता हैं। इन मतदाताओं को बिजनौर नगरपालिका का अध्यक्ष व वार्ड सदस्य चुनने का पहला मौका मिला। मगर शामिल ग्राम पंचायतों के मतदाताओं ने मतदान में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
-बाहर नौकरी कर रहे युवा मतदान करने नहीं आए
बिजनौर नगरपालिका में शामिल ग्राम पंचायतों का हिस्सा रहे बसंत विहार, इंदिरा विहार आदि कालोनियों के युवा बड़ी संख्या में अन्य शहरों में नौकरी कर रहे हैं। मोहल्ला वासियों के अनुसार विधानसभा व लोकसभा के चुनावों में बाहर नौकरी कर रहे युवा मतदान करने आते रहे हैं। मगर नगर निकाय के चुनाव में अधिकांश युवा वोट डालने नहीं आए। जो लोग यहां थे, वे चुनाव की छुट्टी होने की बात कहते हुए पिकनिक पर निकल गए। इस प्रकार बिजनौर नगरपालिका में शामिल ग्राम पंचायतों के वोटरों ने मतदान में दिलचस्पी नहीं ली। वोटरों की उदासीनता से चुनाव किस करवट बैठता है, इसका पता तो 14 मई को मतपेटियां खुलने के बाद ही चलेगा।
-एक वोटर के मतदाता सूची में दो-दो जगह नाम
बिजनौर नगरपालिका में शामिल ग्राम पंचायतों के बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची में दो-दो जगह थे। एक ही मतदाता का दो-दो जगह नाम पोलिंग पार्टी के लिए सिर दर्द बना रहा। इस तरह के सैकड़ों वोटर बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि मतदाताओं की डुप्लीकेसी चुनाव नतीजों में खेल कर सकती है।
-एजेंट आपस में भिड़े
पालिटेक्निक कालेज मतदान केंद्र पर दो एजेंट आपस में भिड़ गए। एक महिला एजेंट का आरोप था कि मतदान बूथ के पास दूसरे एजेंट अपने परिवार के सदस्यों के साथ वोट डालने आने वाले मतदाताओं पर अपने प्रत्याशी को वोट डालने के लिए दवाब बना रहे हैं। वहीं दूसरे एजेंट ने महिला एजेंट पर इसी तरह का आरोप लगाया। दूसरे एजेंट का कहना था कि वोट डालने आए मतदाता अपना बूथ पूछ रहे थे। महिला काफी देर तक शोर मचाती रही। वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने महिला को शांत किया।
-महिला पुलिसकर्मी से उलझी
जीजीआईसी मतदान केंद्र पर एक महिला वोट डालने आई, उसके हाथ में मोबाइल था। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ने चुनाव आयोग का हवाला देते हुए महिला से कहा कि वह मोबाइल बूथ पर नहीं ले जा सकती। महिला पुलिसकर्मी से उलझी गई। काफी देर बाद लोगों के समझाने पर महिला को मोबाइल फोन अपने परिजनों को देना पड़ा। इसके बाद महिला को वोट डालने जाने दिया गया।