फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There was fierce fighting between the two sides in village Mohanpur.

Bijnor News: गांव मोहनपुर में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले

Sun, 06 Oct 2024 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
There was fierce fighting between the two sides in village Mohanpur.
रास्ते से बाइक निकालने को लेकर हुआ विवाद, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। गांव मोहनपुर सिद्धपीठ में रास्ते से वाहन निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। उधर, इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव मोहनपुर सिद्धपीठ निवासी विकुल कुमार रविवार की सुबह करीब आठ बजे अपने भाई विकास कुमार के साथ ट्रैक्टर ट्राॅली से पशुओं के लिए चारा लेने जंगल जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक युवक से रास्ते में बाइक निकालने को लेकर उनका विवाद हो गया। सूचना पाकर मौके पर दोनों पक्षों के लोग भी मौके पहुंचे और जमकर लाठी डंडे चले।
विज्ञापन

इसमें ओमपाल सिंह की पत्नी अनोश देवी, पुत्र विकास, विकुल व एक अन्य विक्रम सिंह समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने नाजुक हालत में विकास, विकुल को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपियों ने फायरिंग कर भुगत लेने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रामेंद्र सिंह, अंकित कुमार, महेंद्र सिंह, अरविंद कुमार व कपिल कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed