फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There was a stir due to the arrival of ARO Corona positive

एआरओ कोरोना पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप

Fri, 16 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
There was a stir due to the arrival of ARO Corona positive
धामपुर। अल्हैपुर विकास क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया में लगे सहायक निर्वाचन अधिकारी घु सिंचाई विभाग बिजनौर के अवर अभियंता ओमप्रकाश जांच में कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वह कई दिन से बीमार थे। उन्होंने दो दिन पहले जांच कराई थी। जांच में कोरोना पॉजिटिव आने से चुनाव प्रकिया में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बताया गया कि कोरोना पॉजिटिव एआरओ के संपर्क में रहे एक और एआरओ को विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। बताया गया कि यह लोनिवि बिजनौर में जेई है। बृहस्पतिवार को दिन भी ब्लाक परिसर में अधिकारी और कर्मचारी कोरोना महामारी को लेकर भयभीत रहे। बताया गया कि न्याय पंचायत हुसैनपुर हमीद की टेबल नंबर सात पर एआरओ लघु सिंचाई बिजनौर के जेई जांच में कोरोना पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है। रिजर्व में रहे एआरओ को उनके स्थान पर टेबल नंबर सात पर लगाया गया है। यहां रिजर्व एआरओ का कोटा खत्म होने के बाद डीएम ने कालागढ़ के रामगंगा बांध के जेई जौनी कुमार और अजय कुमार को धामपुर भेजा है।
विज्ञापन

सैनिटाइजर छिड़काव नहीं कराने का आरोप
धामपुर। पंचायत चुनाव में लगे अधिकारियों और कर्मियों का कहना है कि एडीओ पंचायत अनिल कुमार व बीडीओ धामपुर अमरीश कुमार शर्मा से कई बार ब्लाक परिसर को चुनाव होने तक प्रतिदिन सैनिटाइजर का छिड़काव कराने की मांग की गई है लेकिन न छिड़काव किया जा रहा है और न सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अशोक राणा के परिवार के भी कई सदस्य संक्रमित
धामपुर। भाजपा विधायक अशोक राणा की मां, पुत्र और भांजा जांच में कोरोना पॉजिटिव आए हैं। मां और भांजे का नोएडा में उपचार कराया जा रहा है जबकि पुत्र होम आइसोलेशन में है। विधायक अशोक राणा और उनके परिवार के सभी सदस्य होम क्वारंटीन हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed