फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There was a lot of ruckus in Musical Star Night

म्यूजिकल स्टार नाइट में जमकर हुआ हंगामा

Mon, 12 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of ruckus in Musical Star Night
बिजनौर में इंदिरा बाल भवन में म्युजिकल नाइट में हंगामा कर रही भीड़ का पकड़ती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
म्यूजिकल स्टार नाइट में जमकर हुआ हंगामा
विज्ञापन

बिजनौर। म्यूजिकल स्टार नाइट में युवाओं की भीड़ बेकाबू हो गई। गुस्साए युवाओं ने कुर्सियां तोड़ डालीं और सोफे भी फाड़ दिए। कार्यक्रम में मशहूर गायक सलमान अली के गीतों के बीच महिला कलाकारों ने फिल्मी गीतों पर शानदार नृत्य किया। वहीं, रशियन बाला ने बेली डांस कर समां बांध दिया। इसी बीच दर्शकों की भीड़ में शामिल दो युवकों में झगड़ा हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने बेली डांस को बंद करा दिया।
नगर पालिका की ओर से कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। प्रदर्शनी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में शनिवार को एक शाम आपके नाम एवं म्यूजिकल स्टार नाइट का आयोजन हुआ। जिसमें इंडियन आइडल सीजन के दसवें विजेता और मशहूर गायक सलमान अली भी पहुंचे। सलमान अली ने गीतों की प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। बीच-बीच में महिला कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर म्यूजिक नाइट की शाम को शानदार बना दिया। इस कार्यक्रम में जिले की एक संस्था के अध्यक्ष और इस संस्था के बोर्ड के सदस्य मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। रशियन बाला के बेली डांस ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगाए, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई। युवकों के बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बमुश्किल युवाओं को शांत कराया। रात में करीब 12 बजे महिला कलाकारों ने फिल्मी गीतों पर नृत्य किया तो युवाओं की भीड़ ने हंगामा कर दिया। कुर्सियां तोड़ दी गईं और सोफे फाड़ दिए। पुलिस ने रात में करीब एक बजे कार्यक्रम को बंद कराया। उधर, टेंट के ठेकेदार ने बताया कि कुर्सियां टूटने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। रविवार को दिनभर इंदिरा बाल भवन में सोफों की मरम्मत होती रही। शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि हंगामा होने की जानकारी नहीं है। भीड़ के चलते कुर्सियां टूट गई होंगी। मामले की जांच कराई जाएगी। कार्यक्रम में कोई अश्लील डांस नहीं हुआ है।

बिजनौर में इंदिरा बाल भवन में म्युजिकल नाइट में भीड़ द्वारा की गई तोडफोड़।

बिजनौर में इंदिरा बाल भवन में म्युजिकल नाइट में भीड़ द्वारा की गई तोडफोड़।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में इंदिरा बाल भवन में डांस करते कलाकार।

बिजनौर में इंदिरा बाल भवन में डांस करते कलाकार।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में इंदिरा बाल भवन में बेली डांस करती रशियन कलाकार।

बिजनौर में इंदिरा बाल भवन में बेली डांस करती रशियन कलाकार।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में इंदिरा बाल भवन में बेली डांस करती रशियन कलाकार।

बिजनौर में इंदिरा बाल भवन में बेली डांस करती रशियन कलाकार।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed