{"_id":"68fa75c2eb4cea07530ec6b3","slug":"there-was-a-commotion-about-the-capture-of-a-leopard-a-young-woman-was-found-in-dehradun-bijnor-news-c-27-1-bij1007-163460-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गांव में गुलदार के उठाने का मचा शोर, देहरादून में मिली युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गांव में गुलदार के उठाने का मचा शोर, देहरादून में मिली युवती
Fri, 24 Oct 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
नहटौर (बिजनौर)। थानाक्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को जिस युवती को गुलदार के उठाकर ले जाने की आशंका में पुलिस, प्रशासन और अफसरों का अमला ग्रामीणों के साथ दिनभर जंगल की खाक छानता रहा। शाम को युवती ने पिता को फोन कर अपने देहरादून में होने की जानकारी दी। युवती को लाने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो गई है।
गांव निवासी एक महिला बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे अपनी दो पुत्रियों के साथ जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी। महिला ने बताया कि रास्ते में बड़ी बेटी शौच के लिए ईख के खेत में चली गई और वह दूसरी बेटी के साथ चकरोड पर रुक गई।
बताया कि खेत से बेटी ने तीन बार मां कहकर पुकारा। खेत में तेज आहट भी हुई। जब उन्होंने आवाज लगाई तो युुवती नहीं बोली। उन्हें गुलदार के हमले का शक हुआ तो बेटी को गुलदार द्वारा उठाकर ले जाने का शोर मचा दिया। मौके पर उन्हें युवती की चप्पल पड़ी मिली।
विज्ञापन
एसडीएम धामपुर स्मृति मिश्रा, सीओ अभय कुमार पांडेय, तहसीलदार धनराज कुमार, रेंजर शशांक गुप्ता ग्रामीणों के साथ दिन भर जंगल में युवती की तलाश करते रहे। संवाद