{"_id":"69614d1097e2c6d1260dfc17","slug":"there-is-no-street-lighting-till-golbagh-making-travelling-difficult-in-the-fog-bijnor-news-c-27-1-bij1007-169533-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गोलबाग तक पथ प्रकाश व्यवस्था नहीं, कोहरे में सफर करना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गोलबाग तक पथ प्रकाश व्यवस्था नहीं, कोहरे में सफर करना मुश्किल
विज्ञापन
झालू। गोलबाग चौराहे से झालू तिराहे तक सड़क पर प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब चार किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। इसमें से आधा मार्ग नगर पंचायत की सीमा के अंतर्गत आता है जबकि शेष इससे बाहर है। वहीं, गोलबाग चौराहे पर हाई मास्ट लाइट भी लंबे समय से गायब है। रात के समय यह क्षेत्र पूरी तरह अंधेरे में डूब जाता है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह सड़क नगर का व्यस्त मार्ग होने के बावजूद उपेक्षा का शिकार है। शाम ढलते ही राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। सर्दियों के मौसम में जब कोहरा छा जाता है, तब दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। नागरिकों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन संबंधित विभाग व जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
व्यापारी अमित ने बताया की अंधेरे के कारण रात में कारोबार प्रभावित होता है। ग्राहक भी इस रास्ते से आने से कतराते हैं। यह समस्या तुरंत हल होनी चाहिए।
अधिवक्ता नवनीत चौधरी व ग्राम चौकपुरी निवासी सन्नी ने कहा कि सर्दी में कोहरे में कई बार तेज रफ्तार वाहन अचानक सामने आ जाते हैं। लाइट न होने से हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन
ग्राम चौकपुरी निवासी छात्रा नीलू का कहना है कि कोचिंग आदि से लौटने में अंधेरा हो जाता है या घना कोहरा छाया रहता है। ऐसे में यह मार्ग बहुत असुरक्षित लगता है। स्ट्रीट लाइटें हों तो काफी राहत मिले।
सविता ने बताया कि शाम के बाद इस सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है। महिलाओं के लिए यह स्थिति और भी चिंताजनक है। स्थानीय नागरिक अमित चौधरी, विजयपाल जोशी, ओमप्रकाश, मुकेश राय साहब, धर्मेंद्र सिंह, दीनू रायजी आदि ने गोलबाग चौराहे पर शीघ्र हाई मास्ट लाइट लगवाने तथा पूरे मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था कराने की मांग की है।