{"_id":"63f3b9b877f193058b08bc58","slug":"there-is-no-pain-lotion-in-bijnor-district-hospital-patients-are-wandering-bijnor-news-c-14-1-125815-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: बिजनौर - जिला अस्पताल में नहीं दर्द का लोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: बिजनौर - जिला अस्पताल में नहीं दर्द का लोशन
Mon, 20 Feb 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
- हड्डी रोग विभाग में प्रतिदिन पहुंच रहे 130 मरीज, बाहर से दवाई खरीद रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला अस्पताल में दर्द का लोशन खत्म हुए 15 दिन से ज्यादा हो गए हैं। हड्डी रोक विभाग में प्रतिदिन 130 मरीज पहुंच रहे हैं। दर्द का लोशन नहीं होने के कारण मरीजों को बाहर से खरीदना पड़ रहा है।
जिले में मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है। वहीं, जिला अस्पताल में मरीजों को दवाइयां भी बाहर से लेनी पड़ रही हैं। आए दिन कोई न कोई दवाई खत्म रहती है। जिसकी वजह से मरीज बाहर से दवाई लेने को मजबूर हैं। इस समय जिला अस्पताल में दर्द निवारक लोशन खत्म चल रहा है। जिससे अस्पताल के हड्डी विभाग में आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में इस समय हड्डी रोग से संबंधित 130 मरीज तक पहुंच रहे हैं। जिन मरीजों की मांसपेशियों पर सूजन या फिर दर्द की समस्या हैं तो उन मरीजों को दर्द लोशन नहीं मिल रहा है।
मरीज फैजान ने बताया कि उसके हाथ में चोट लगी है। अस्पताल से कुछ दवाई मिल गई है, लेकिन कुछ दवाई और दर्द लोशन नहीं मिला। जिसके चलते बाहर से भी दवाई खरीदनी पड़ेगी।
विज्ञापन
मरीज गोपाल सिंह का कहना है कि वह सीढि़यों से गिर गए थे। जिससे उनकी कमर और हाथ में चोट लगी थी। जिला अस्पताल में वह दवाई लेने आया, यहां उसे सिर्फ दवाई दी गई। चोट पर लगाने के लिए कोई दर्द का लोशन नहीं दिया।
-- -- -- - वर्जन
जिला अस्पताल में करीब 15 दिन पहले दर्द लोशन खत्म हो गया है। इसके लिए मांग पत्र कॉरपोरेशन को भेज दिया गया है। जल्द ही जिला अस्पताल में दर्द लोशन उपलब्ध हो जाएगा - डॉ. मनोज सैन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल