फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There is no green fodder available for cattle in Mahmudpur Buzurg.

Bijnor News: महमूदपुर बुजुर्ग में गोवंश को मयस्सर नहीं हरा चारा

Sun, 03 May 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
There is no green fodder available for cattle in Mahmudpur Buzurg.
नहटौर। गांव महमूदपुर बुजुर्ग स्थित ग्राम पंचायत के अस्थाई गोआश्रय स्थल में व्यवस्थाएं बेहाल हैं। यहां संरक्षित 105 पशुओं के लिए हरा चारा, प्रकाश और गर्मी से राहत के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले, जिससे उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

पड़ताल के दौरान सामने आया कि पशुओं के लिए हरे चारे की समुचित व्यवस्था नहीं है। करीब 12 बीघा भूमि में पायनियर घास बोई गई है, लेकिन सिंचाई के अभाव में फसल बढ़ नहीं पा रही। देखरेख में लगे लोगों ने बताया कि पास स्थित एक कुआं खराब होने के कारण खेतों को पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

गोशाला में एक बड़ी इलेक्ट्रिक लाइट और तीन सोलर लाइटें लगी हैं, लेकिन इनमें से दो खराब पड़ी हैं। सीसीटीवी कैमरे भी बिजली पर निर्भर हैं, जबकि यहां इनवर्टर या जनरेटर की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बावजूद गोशाला में पंखों की व्यवस्था नहीं है। पशुओं को अलग-अलग समूहों में बांधकर रखा गया है। पड़ताल के दौरान एक पशु बीमार भी मिला, जिसका उपचार चिकित्सक करते मिले। इसके अलावा, पशुओं की संख्या के मुकाबले कर्मचारियों की कमी भी सामने आई। देखरेख में लगे कार्तिक, मुन्नु, तारो देवी और कुसुम ने बताया कि उन्हें पिछले दो से तीन माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पशु चिकित्सक डॉ. अनुराग चौधरी ने बताया कि बीमार पशु का नियमित उपचार कराया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए आवश्यक दवाएं और देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed